CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, कारोबार को पूरी तरह से किया बंद

भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, कारोबार को पूरी तरह से किया बंद

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 मई। भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के सीधे या किसी भी तरह से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. भारत ने पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक करते हुए कारोबार को पूरी तरह से बंद कर दिया है. वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 2 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय Foreign Trade Policy – FTP 2023 में संशोधन कर लिया गया है. इस रोक के तहत अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से हो इन सभी आयातों पर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा गया है.

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस अधिसूचना में स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है.FTP में जोड़ा गया नया खंड “पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध” के अंतर्गत कहा गया है.

डायरेक्ट या इनडायरेक्ट नहीं आएगा कोई सामान
पाकिस्तान से उत्पन्न या वहां से निर्यात किए गए सभी प्रकार के माल, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात करने योग्य हों या किसी अन्य नियम के तहत अनुमत हों, उनका प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आयात या ट्रांजिट तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है, जब तक कि कोई अगला आदेश जारी न किया जाए.

इस प्रतिबंध में कोई भी छूट केवल भारत सरकार की विशेष स्वीकृति के बाद ही दी जाएगी.यह फैसला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले के बाद लिया गया है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे.

आर्थिक मोर्चे पर हर तरफ से घिरा पाक
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने जहां कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरना शुरू किया, वहीं पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहा है.

भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार और प्रतिबंधात्मक कदमों की घोषणा के बाद, पहले तो पाकिस्तान के नेताओं ने आक्रामक बयानबाजी की, लेकिन जब इससे बात नहीं बनी तो उन्होंने पश्चिमी देशों का रुख किया. इसके बाद भी जब भारत की रणनीति में कोई ढील नहीं दिखी, तो पाकिस्तान ने अब संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया है.

बेनकाब होगा पाक
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने भारत के फैसलों को “वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए खतरा” बताया है और भारत के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. हालांकि ये बयान भारत पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो अब तक नाकाम ही रहा है.

इधर, भारत ने भी पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब करने की मुहिम तेज कर दी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ की विदेश मंत्री काजा कल्लस से बातचीत की और उन्हें बताया कि किस तरह पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं को निशाना बनाया. इस वार्ता में भारत ने पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किया और पश्चिमी देशों से भी स्पष्ट समर्थन की अपेक्षा जताई.

भारत एक के बाद एक ले रहा एक्शन
भारत की ओर से अब कूटनीति के साथ-साथ आर्थिक और व्यापारिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं. सिंधु जल संधि की समीक्षा, पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध, और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की छवि को लेकर सख्त अभियान यह दिखाता है कि भारत अब आतंकवाद को सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि बहुआयामी रणनीति से जवाब दे रहा है.

Bihar Election Candidates List : JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें पूरी लिस्ट
भारत और पाकिस्तान सरकार कूल रहें…’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव के बीच बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
यूपी के इस शहर से है ईरान के सुप्रीम लीडर का रिश्ता,सातवीं पीढ़ी आज भी रहती है यहां
बड़ी खबर – इस्कॉन ग्रुप के प्रमुख सदस्य चिन्मय कृष्ण दास को एयरपोर्ट से किया गया है गिरफ्तार, हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कर चुके हैं अनेक रैलियां, जानिए क्या है पूरा मामला
Raghav Chadha’s security withdrawn : पंजाब सरकार ने राघव की सुरक्षा छीनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : राष्ट्रीय हरित अधिकरण…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

Kavya Maran Wedding : काव्या मारन ग्रीस में लेंगी सात फेरे? 10 नवंबर की शादी की चर्चा
Kavya Maran Wedding : काव्या मारन ग्रीस में लेंगी सात फेरे? 10 नवंबर की शादी की चर्चा

सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन और म्यूजिक…

Colombo Test : यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत, बॉडी कॉन्टैक्ट से मचा बवाल
Colombo Test : यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत, बॉडी कॉन्टैक्ट से मचा बवाल

कोलंबो टेस्ट (Colombo Test) के पहले दिन भारत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?