सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मतांतरण के खिलाफ (Anti-Conversion Bill) नया विधेयक लाने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पहले से लागू कानून को और प्रभावी बनाते हुए सख्त प्रावधान जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतांतरण रोकने के लिए केवल कानून ही नहीं, बल्कि सामाजिक जनजागरूकता भी आवश्यक है।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मतांतरण (Anti-Conversion Bill) को लेकर सभी वर्गों को चिंतित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अशिक्षा और जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर किसी व्यक्ति का मतांतरण कराना अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के मत को मानने की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी की गरीबी या अशिक्षा का लाभ उठाकर मत परिवर्तन कराना गलत है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस सरकार (Anti-Conversion Bill) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस शासन के दौरान सड़कों की हालत बदतर हो गई थी। हमारी सरकार को बने 21-22 महीने हुए हैं, इस दौरान सड़कों के सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि बारिश समाप्त होते ही सड़कों की स्थिति में जल्द सुधार होगा।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए चलाए जा रहे “गार्बेज कैफे” की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचारों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में प्रेरणा मिलती है।





