CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका: कहा- बेटे की तरह मुझे भी बनाया जा सकता है राजनीतिक टारगेट

सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका: कहा- बेटे की तरह मुझे भी बनाया जा सकता है राजनीतिक टारगेट

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 अगस्त |

Contents
  • बेटे के बाद अब खुद की गिरफ्तारी की आशंका
  • क्या है पूरा मामला?
  • ईडी का छापा और सियासी संग्राम
  • सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी या संकट गहराएगा?

रायपुर/नई दिल्ली।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर सुर्खियों में आते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महादेव सट्टा ऐप, शराब और कोयला घोटालों में जांच एजेंसियों की सख्ती के बीच, बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

बघेल का आरोप है कि जैसे उनके बेटे चैतन्य बघेल को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत गिरफ्तार किया गया, वैसे ही अब उन्हें भी टारगेट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, फिर भी उन्हें राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई का डर है।

बेटे के बाद अब खुद की गिरफ्तारी की आशंका

गौरतलब है कि शराब घोटाले में बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पहले से ही जेल में हैं। अब भूपेश बघेल खुद ED, EOW और CBI के रडार पर हैं। उनकी याचिका में कहा गया है कि चैतन्य का नाम न तो FIR में है और न ही किसी गवाह के बयान में, फिर भी उन्हें फंसाया गया।

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा ऐप, शराब और कोयला घोटाले की जांच अब तेज हो चुकी है। इन घोटालों में बघेल परिवार का नाम सामने आने के बाद से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

ईडी का छापा और सियासी संग्राम

करीब 5 महीने पहले ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के भिलाई स्थित घर पर छापा मारा था। 10 घंटे चली इस कार्रवाई में करीब 32-33 लाख रुपये और कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। कार्रवाई के दौरान नोट गिनने की मशीन और सोने की जांच के उपकरण तक मंगाए गए थे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की सियासत में भी उबाल आ गया था। ईडी की टीम पर पथराव हुआ, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पूरे राज्य में इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई।

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी या संकट गहराएगा?

अब देखना ये होगा कि क्या सुप्रीम कोर्ट से बघेल को अग्रिम जमानत मिलती है या जांच एजेंसियां अगला कदम उठाती हैं। याचिका पर जल्द सुनवाई की संभावना जताई जा रही है।

भिलाई की आईआईटियंस कोचिंग सेंटर के पार्टनर्स में आय व्यय को लेकर हुई मारपीट, गला दबा जान से मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एक ही परिवार के 4 लोगों पर जुर्म दर्ज
Rikesh Sen Meets BJP Leader : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से विधायक रिकेश सेन ने की भेंट
भिलाई में फिर एक आदतन बदमाश की हत्या, कई ने मिलकर पीटा, साथी मौके से भागे, 30 पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी
लंचबॉक्स में तमंचा छिपा स्कूल पहुंचा छात्र, क्लास में टीचर को मारी गोली – शिक्षकों में आक्रोश
Raipur February Heat Surge: फरवरी में रायपुर की गर्मी ने बदला मौसम का मिज़ाज, पारा 33 के करीब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?