सीजी भास्कर 10 अगस्त
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश पुलिस में इतिहास रचते हुए 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी को बड़ा प्रमोशन मिला है। संभल में सीओ पद पर तैनात रहे अनुज चौधरी को अब एडिशनल एसपी (ASP) नियुक्त किया गया है। वह स्पोर्ट्स कोटे से इस पद तक पहुंचने वाले प्रदेश के पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं।
संभल के एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया।
खेल से खाकी तक का सफर
- मूल निवास: बहेड़ी गांव, मुजफ्फरनगर (यूपी)
- खेल करियर: 1997 से 2014 तक लगातार राष्ट्रीय चैंपियन
- पदक उपलब्धियां:
- 2002 व 2010 नेशनल गेम्स – रजत पदक
- 2005-2009 एशियाई चैंपियनशिप – पदक विजेता
- 2010 राष्ट्रमंडल खेल – रजत पदक
- 2004 एथेंस ओलंपिक – भारत का प्रतिनिधित्व
पुलिस करियर
अनुज चौधरी ने 2012 में स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस सेवा जॉइन की।
वह संभल हिंसा के दौरान सख्त कार्रवाई और बयानों के कारण चर्चा में आए। धार्मिक कार्यक्रमों में वर्दी पहनकर शामिल होने से लेकर होली के मौके पर दिए गए बयानों तक, वह हमेशा सुर्खियों में रहे।
हालांकि, उनके खिलाफ की गई शिकायतों में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। हालिया प्रमोशन उनके करियर का अहम पड़ाव है, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।





