CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ की अनविका 10 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंची, रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ की अनविका 10 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंची, रचा इतिहास

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर गौरव का क्षण देखा है। केवल 10 वर्ष की उम्र में रायपुर की अनविका अग्रवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप (Mount Everest base camp) तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है। 17,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गम स्थल तक पहुंचने वाली वह छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की बालिका बन गई हैं।

बता दें कि अनविका ने यह कठिन ट्रेक नेपाल के खतरनाक और दुर्गम रास्तों से होते हुए पूरा किया, जिसमें साहस, धैर्य और मानसिक मजबूती की कड़ी परीक्षा होती है। इस ट्रेक को पूरा करने के लिए अनविका ने महीनों तक शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण लिया। बेहद कम उम्र में इतनी ऊंचाई और विषम परिस्थितियों का सामना कर सकना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं

अनविका की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने न सिर्फ उसका हौसला बढ़ाया, बल्कि पूरी यात्रा के दौरान उसे हर जरूरी सुविधा और सहयोग भी उपलब्ध कराया। अनविका का यह कारनामा उन तमाम बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा है जो कुछ अलग करने का सपना देखते हैं। एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक सिर्फ एक पर्वतारोहण नहीं, बल्कि एक जीवन अनुभव होता है, जो व्यक्ति को साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास से भर देता है। अनविका ने कम उम्र में यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

बता दें कि, विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चढाई करने के लिए पर्वतारोही सबसे पहले बेस कैंप पहुंचते हैं। उसके बाद यहां से माउंट एवरेस्ट के लिए आगे बढ़ते हैं। लेकिन बेस कैंप होने के बावजूद यहां तक पहुंच पाना अपने आप में बड़ी बात है। यहां तक पहुंचने का रास्ता ही कठिनाईयों से भरा रहता है। लोग यह चढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में 10 साल की बच्ची का यहां तक पहुंचना भी बहुत साहस और हौसले की प्रतीक हैं।

बिलासपुर की जर्जर सड़कों पर Bilaspur Roads High Court Order, मरम्मत की तय होगी समय सीमा
Balrampur Development Projects: तातापानी महोत्सव से बदलेगा जिले का भविष्य, 655 करोड़ की सौगात का ऐलान
Mahadev Satta App : महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भांजे समेत 3 गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
भिलाई भाजपा के नये मंडल कोहका की कमान मिली गोपाल को
Barnawapara Wildlife Sanctuary : हरियाली, जंगल सफारी और वन्यजीवों के बीच प्रकृति का अनोखा अनुभव देता है यह अभयारण्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta’s big preparation for AI : 8 हजार कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार

Meta's big preparation for AI

Helle Lyng
Helle Lyng : पीएम से सवाल पूछते ही मचा बवाल, विदेशी पत्रकार के खाते रातोंरात हुए बंद

सीजी भास्कर, 20 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : आर्थिक संकट के बीच सियासी हमला तेज, टॉफी वाले बयान पर फिर गरमाई राजनीति

सीजी भास्कर, 20 मई। देश में बढ़ती आर्थिक…

Durg Crime News
Durg Crime News: खुर्सीपार में 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खुर्सीपार क्षेत्र के आईटीआई मैदान के पास एक…

MDMA Drugs : पंजाब से आ रहा था नशे का जाल, बिलासपुर में ग्राहक का इंतजार कर रहे दो युवक दबोचे गए

सीजी भास्कर, 20 मई। बिलासपुर के चकरभाठा इलाके…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

08/02/2026
छत्तीसगढ़राज्य

दो दिवसीय पाली महोत्सव आज से, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति, कल आएंगे शान

26/02/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

शराब घोटाले में लखमा गिरफ्तार : जमानत सुनवाई से पहले कार्रवाई, कवासी बोले- सरकार दबाने की कोशिश कर रही

02/04/2025
अन्यछत्तीसगढ़

CG Liquor Scam: हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सवाल…

13/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?