CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arrested Mehul Choksi : PNB को ₹13,500 करोड़ की चपत लगाने वाला मेहुल चोकसी गिरफ्तार…₹2500 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है जब्त…

Arrested Mehul Choksi : PNB को ₹13,500 करोड़ की चपत लगाने वाला मेहुल चोकसी गिरफ्तार…₹2500 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है जब्त…

By Newsdesk Admin 14/04/2025
Share

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। Arrested Mehul Choksi : भारतीय बैंकिंग सेक्टर के सबसे बड़े घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहुल चोकसी ने मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था और भारत छोड़कर भाग गया था। इस पूरे फ्रॉड में मेहुल चोकसी के साथ उसका भतीजा नीरव मोदी भी शामिल था।

भारतीय एजेंसियों ने अभी हाल ही में चोकसी की लोकेशन का पता लगाया था, जिसके बाद उसे 12 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बताते चलें कि भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई की रिक्वेट पर मेहुल को गिरफ्तार किया गया है और वो अभी जेल में है। अब भारत सरकार, मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की पूरी कोशिश करेगी|

2018 में सामने आया था मामला    

मेहुल चोकसी और नीरव मोदी का ये फ्रॉड करीब 7 साल पहले 2018 में सामने आया था। जिसके बाद दोनों आरोपी भारत छोड़कर भाग गए (Arrested Mehul Choksi)थे। भारत से भागने के बाद मेहुल एंटीगुआ और बारबाडोस में भी रहा है। जिसके बाद वह काफी समय से बेल्जियम में रह रहा था। पीएनबी की ब्रैडी हाउस ब्रांच ने मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों के साथ ही बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों पर भी लोन फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच कर रही एजेंसियों ने ये आरोप लगाया था कि चोकसी, उसकी फर्म गीतांजलि जेम्स और कुछ अन्य लोगों ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर धोखे से गारंटी पत्र (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) जारी करवाए और तय किए गए प्रोसेस को फॉलो किए बिना विदेशी ऋण पत्र (Foreign Letters of Credit) हासिल किए।

2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त

इस मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने अदालत ने फरवरी में मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 13 प्रॉपर्टी की नीलामी की अनुमति दे दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि उसने पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले में फरार मेहुल चोकसी की जब्त की गई 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी की बहाली शुरू कर दी थी।

ED ने स्पेशल कोर्ट के आदेश के बाद मेहुल चोकसी की जब्त की गई संपत्तियों को उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की (Arrested Mehul Choksi)थी। बताते चलें कि इस पूरे मामले में एजेंसियां जिस तरह से, जितनी वसूली कर सकती हैं, वो सभी कोशिशें की जा रही हैं।

You Might Also Like

US Base Indian Ocean : 3800KM दूर तक वार, लेकिन चूक गया निशाना, हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Newsdesk Admin 14/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lingo Dev Karsad Jatra : बस्तर की आस्था का महासंगम, सेमरगांव में 2-4 अप्रैल तक गूंजेगा लिंगो देव का करसाड़ जात्रा मेला

सीजी भास्कर, 21 मार्च। बस्तर की धरती एक…

Hyderabad Drug Supply Racket : ATM से चलता था नशे का धंधा, हैदराबाद से सरगुजा तक फैला रैकेट ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ में नशे के…

Dongargarh Road Controversy : सड़क या सियासत? डोंगरगढ़-ढारा रोड पर घमासान, मरम्मत से ज्यादा ‘मंशा’ पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 21 मार्च। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़…

SSIPMT Raipur Fest : AI से डांस तक एक ही मंच पर जलवा: SSIPMT रायपुर में 28-29 मार्च को ‘अग्रसित’ फेस्ट का धमाका

सीजी भास्कर, 21 मार्च। राजधानी रायपुर के युवाओं…

US Base Indian Ocean : 3800KM दूर तक वार, लेकिन चूक गया निशाना, हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला

सीजी भास्कर, 21 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी…

You Might Also Like

देश-दुनिया

US Base Indian Ocean : 3800KM दूर तक वार, लेकिन चूक गया निशाना, हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला

21/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

21/03/2026
देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?