CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गिरफ्तार प्रोफेसर अली खान को अंतरिम जमानत, लेकिन जांच रहेगी जारी, SC ने कहा- अभिव्यक्ति की आजादी, लेकिन अभी ही टिप्पणी क्यों…

गिरफ्तार प्रोफेसर अली खान को अंतरिम जमानत, लेकिन जांच रहेगी जारी, SC ने कहा- अभिव्यक्ति की आजादी, लेकिन अभी ही टिप्पणी क्यों…

By Newsdesk Admin 21/05/2025
Share

सीजी भास्कर 21 मई अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तार प्रोफेसर को जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश देते हुए यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन अभी ही टिप्पणी क्यों.प्रोफेसर मेहमूदाबाद की ओर से कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें दीं. कपिल सिब्बल ने कहा कि मेरे मुवक्किल का वह बयान देखें, जिसके आधार पर आपराधिक दायित्व तय किया जा रहा है.

प्रोफेसर महमूदाबाद की पोस्ट पढ़ने के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पूछा कि क्या यह किसी अखबार में छपी खबर है या सोशल मीडिया पोस्ट? इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह एक ट्विटर पोस्ट है. सिब्बल ने प्रोफेसर अली खान मेहमूदाबाद की पूरी पोस्ट पढ़कर सुनाने के बाद कहा कि यह अत्यंत देशभक्ति से भरा हुआ बयान है.कपिल सिब्बल ने सर्वोच्च न्यायालय में यह दलील दी कि जो लोग बिना सोचे समझे युद्ध की मांग कर रहे हैं, यह टिप्पणी मीडिया के लिए है. यहां उन्हीं की बात की जा रही है. इस पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि युद्ध के गंभीर परिणामों पर टिप्पणी करते हुए अब ये राजनीति पर उतर आए हैं? बयान फिर से पढ़िए. यह स्पष्ट है कि वह (प्रोफेसर महमूदाबाद) दक्षिणपंथी टिप्पणीकारों को संबोधित कर रहे हैं. हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है. लेकिन इस तरह के सांप्रदायिक मुद्दों पर बात करने का यह समय है क्या?

देश एक बड़े संकट से गुजरा है. राक्षस देश में घुसे और हमारे लोगों पर हमला किया. ऐसे समय में लोग सस्ती लोकप्रियता क्यों बटोरना चाहते हैं?इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह बात 10 तारीख के बाद भी कही जा सकती थी, लेकिन इसमें कोई आपराधिक मंशा नहीं है. एफआईआर क्यों दर्ज होनी चाहिए? अगले ही दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे बयान देने की क्या ज़रूरत थी इस समय? इंतजार कर सकते थे. प्रोफेसर महमूदाबाद के वकील सिब्बल ने कहा कि वह उन्हें सलामी दे रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें समझ नहीं आता, लोग इस परिस्थिति में ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं. हर कोई बोलने के अधिकार की बात कर रहा है. अधिकार की बात हो रही है. ले

किन आपका कर्तव्य कहां है?कोर्ट ने पूछा- ‘माया और संकेत’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल का क्या कारणसुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि ‘माया और संकेत’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल का क्या कारण है? कपिल सिब्बल ने कहा कि वह ऑक्सफोर्ड के विद्वान हैं. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यही तो डॉग-व्हिस्लिंग (छिपा हुआ सांकेतिक संदेश) कहलाता है. कपिल सिब्बल ने कहा कि इसमें कोई आपराधिक मंशा नहीं है.सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा कि कोई छात्र ऐसा ही पोस्ट करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो जाती है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर अली खान की पोस्ट की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें यकीन है कि वह बहुत शिक्षित हैं. आप दूसरों को आहत किए बिना भी बहुत सरल भाषा में अपनी बात कह सकते थे. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते थे, जो सरल और सम्मानजनक हों. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर कहा कि इस मामले की जांच के लिए 24 घंटे के अंदर भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों की SIT गठित की जाए.

You Might Also Like

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

Chhattisgarh Weather Alert: दो सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का असर, बस्तर में ज्यादा प्रभाव

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Newsdesk Admin 21/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo India Tribal Games: जगदलपुर में एथलेटिक्स का आगाज़, 27 राज्यों के 443 खिलाड़ी मैदान में

बस्तर संभाग के Jagdalpur में आज से खेलों…

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी स्कूलों के एक…

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हवाई कनेक्टिविटी का नया…

Chhattisgarh Weather Alert: दो सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का असर, बस्तर में ज्यादा प्रभाव

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक मामूली पैसों…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Naxal Surrender Update: डेडलाइन से पहले कांकेर में बड़ा ब्रेकथ्रू, 19 नक्सलियों के सरेंडर की तैयारी

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?