CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arun Sao Statement : “एक-एक दाना खरीदा जाएगा”—धान खरीदी पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भरोसा, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

Arun Sao Statement : “एक-एक दाना खरीदा जाएगा”—धान खरीदी पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भरोसा, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

By Newsdesk Admin
13/01/2026
Share
Arun Sao Statement
Arun Sao Statement

सीजी भास्कर, 13 जनवरी |

Contents
  • G RAM G पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
  • यादगार और ऐतिहासिक होगा रायपुर का क्रिकेट मैच

रायपुर।  धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पात्रता अनुसार किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी होगी. कांग्रेस पार्टी ने धान खरीदी के मामले में शुरू से भ्रम फैलाने का काम किया. नियत नहीं है, व्यवस्था नहीं है. तैयारी नहीं है, यह सबने कहा, लेकिन इन सभी को निराधार बताते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी हो रही है. किसान धैर्य रखें, उनका धान भी खरीदा जाएगा.

वहीं धान खरीदी गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्ती को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विभिन्न जिलों में कलेक्टर औचक निरीक्षण कर रहे हैं. अनियमितता पाए जाने पर कई राइस मिलों पर कार्रवाई की गई. मुंगेली, धमतरी के राइस मिल्स में औचक निरीक्षण करने पर गड़बड़ी पाई गई.

उन्होंने बताया कि मुंगेली में उपलेटा राइस मिल को सील किया गया. धमतरी के श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज की भी सील बंद कार्रवाई की गई. अभिलेखों के भौतिक सत्यापन करने पर गड़बड़ी पाई गई. डीओ ऑर्डर में अनियमितता, गाड़ियों की क्षमता से अधिक परिवहन और जीपीएस डेटा से छेड़छाड़ जैसे गड़बड़ियों के बाद कार्रवाई की गई है.

जंबूरी 2026 को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस की याचिका पर होने वाली सुनवाई उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बार-बार स्पष्ट किया जा चुका है. नियम और प्रक्रिया के अनुसार काम हुआ है. शिकायत और कानूनी रास्ते सभी के लिए खुले हैं. शिक्षा मंत्री ने भी स्पष्ट कर दिया है, और अब इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए.

अंबिकापुर में केसीसी योजना को लेकर किसानों के साथ धोखाधड़ी पर प्रदर्शन को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी गड़बड़ी की शिकायतें आएगी, वहां पर कार्रवाई होगी. हमारी सरकार ने शुरू से ही स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है. जहां भी इस प्रकार की अपराध होंगे जांच होगी.

लगातार भाजपा को पार्टी के ही नेताओं द्वारा घेरे जाने पर कांग्रेस के बयानों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी भूमिका की चिंता करें. भारतीय जनता पार्टी की चिंता करने की कांग्रेस को जरूरत नहीं है.

G RAM G पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

VB G RAM G को लेकर बीजेपी जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करेगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने जन जागरण अभियान चलाने की शुरुआत की है. निचले स्तर तक जाकर इसकी जानकारी दी जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए यह एक ऐतिहासिक बदलाव है. तमाम जिलों में इसको लेकर बीजेपी आयोजन करेगी.

यादगार और ऐतिहासिक होगा रायपुर का क्रिकेट मैच

23 जनवरी को रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच को लेकर अरुण साव ने कहा कि वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भव्य और विशाल है. इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच लगातार होंगे. सरकार ने इसके लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं. 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय मैच होना है. यह मैच भी ऐतिहासिक और यादगार रहेगा.

NTPC Korba Breakdown: 20 घंटे बाद 3 यूनिट शुरू, 4 में अब भी उत्पादन ठप; 150 करोड़ नुकसान की आशंका
Barnawapara Blackbuck Success : 50 साल बाद बारनवापारा में फिर गूंजी काले हिरणों की पदचाप, ‘मन की बात’ में गूंजी छत्तीसगढ़ के इस जादुई पुनर्जीवन की कहानी!
रुक-रुककर बारिश, केलो नदी का जल स्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए, जिले में 451 MM औसत बारिश
Ration Card e-KYC at Home : अब घर बैठे होगी राशन कार्ड e-KYC, बुजुर्गों और असहायों को मिलेगी बड़ी राहत
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Tractor Accident
Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Surajpur Tractor Accident : प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा…

Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में आबकारी अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड

Chhattisgarh Liquor Scam : इस प्रकरण में अवैध…

Raigarh Nursing Staff Protest
Raigarh Nursing Staff Protest : रायगढ़ में नर्सिंग स्टाफ की स्कूटी रैली, मांगों को लेकर प्रदर्शन

Raigarh Nursing Staff Protest : नर्सिंग स्टाफ ने…

Arun Sao Injured
Arun Sao Injured : धार्मिक कार्यक्रम में घायल हुए डिप्टी CM अरुण साव, पैर में बांधा गया प्लास्टर; कार्यक्रम निरस्त

Arun Sao Injured : चोट की गंभीरता और…

Abhijeet Deepke Arrest Case
Abhijeet Deepke Arrest Case : अभिजीत दीपके कोर्ट में पेश, CJP की लीगल टीम मंदिर मार्ग थाने पहुंची; सुबह नेहा बोरा रिहा

Abhijeet Deepke Arrest Case ; अभिजीत दीपके को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?