CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान – 1 मई से….…’, AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान – 1 मई से….…’, AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ

By Newsdesk Admin 01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अप्रैल। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मिशन पंजाब में जुटे हैं. आज (मंगलवार, 1 अप्रैल) उन्होंने लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी को निशाने पर लिया. साथ ही ड्रग्स के खिलाफ मुहिम को लेकर कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई.

Arvind Kejriwal Speech:

उन्होंने कहा, ”मैं, पंजाब की पवित्र धरती का सच्चा बेटा हूं, मैं AAP का सच्चा कार्यकर्ता हूं. आज पंजाब की मिट्टी की सौगंध खाता हूं कि मैं खुद कभी नशा नहीं करूंगा. मैं अपने दोस्तों, परिवार और समाज को नशे से दूर रखने की पूरी कोशिश करूंगा. मैं जहां भी नशा बिकता हुआ देखूंगा, पुलिस को सूचना दूंगा….”

अकाली दल पर क्या बोले केजरीवाल?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अकाली दल और बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”आज से 15-20 साल पहले पंजाब में नशा नहीं होता था.

पंजाब में नशा कौन लेकर आया? कहां से आया…सभी लोग जानते हैं. उनकी सरकार आई, अपनी गाड़ियों के अंदर पंजाब के कोने-कोने में नशा बेचा गया. मंत्रियों के घर के अंदर स्मगलर रहते थे. सारा पंजाब जानता है, नशा कौन लेकर आया. पंजाब के बच्चे-बच्चे को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया. क्या ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. किसी को नहीं बख्शा नहीं जाएगा. उसको सजा मिलेगी.''

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ”उसके बाद एक और सरकार आई और उन्हों झूठी कसम खाई. उन्होंने कहा कि चार हफ्ते में नशा खत्म कर दूंगा. उसके बाद उन्होंने शक्ल नहीं दिखाई. आज आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है. देशभक्त सरकार है. हम नहीं डरते हैं, हमें कोई खरीद नहीं सकता. बिकने वाले नहीं हैं.”

रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना

केजरीवाल ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं. हर दफ्तर में हमने दोनों महापुरुषों की तस्वीर लगाई, लेकिन इनकी (बीजेपी) सरकार बनते ही ये तस्वीरें हटा दी गई.”

उन्होंने कहा, ”आज पंजाब में पिछले एक महीने में जो काम हुआ, वो पिछले 70 सालों में नहीं हुआ. ड्रग्स के खिलाफ अभियान को जनता का आंदोलन बनाना होगा.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”पंजाब को नशा मुक्त बनाना ही अब हमारा मिशन है और इसे हम सब साथ मिलकर पूरा करेंगे. पिछले एक महीने के अंदर बड़े-बड़े नशा तस्कर पकड़े गए हैं. उनकी Buildings पर बुलडोजर चलाया गया.”

1 मई से अभियान

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”1 मई से सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी गांव-गांव तक जायेंगे और नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे. लुधियाना में स्कूलों और कॉलेजों के युवाओं के साथ नशे के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकाली जाएगी.

ग्रामीण रक्षा कमिटी के तहत आप लोग भी गांवों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कीजिए. पंजाब सरकार सभी गांवों में बनवा रही है खेल के मैदान, जिससे नशा मुक्त अभियान को मिलेगी सफलता.”

बता दें कि लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. इस सीट पर जीत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती.

You Might Also Like

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Newsdesk Admin 01/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

सीजी भास्कर 8 फरवरी आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर…

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

Raigarh Ganja Seizure : रायगढ़ जिले में मादक…

RSS Centenary Event
RSS Centenary Event : RSS शताब्दी समारोह में बॉलीवुड की मौजूदगी, अक्षय, विक्की, अनन्या समेत कई सितारे पहुंचे

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। मुंबई में चल रहे…

Mission Shakti Recruitment
Mission Shakti Recruitment : मिशन शक्ति योजना के तहत संविदा नियुक्ति का अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण…

Sakhi One Stop Centre Job
Sakhi One Stop Centre Job : सखी सेंटर में नौकरी का मौका, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के आवेदन 10 फरवरी तक

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सरकारी सेवा से जुड़ने…

You Might Also Like

PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?