CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अरविंद केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा हमला, ‘3 महीने में ही बीजेपी ने…’

अरविंद केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा हमला, ‘3 महीने में ही बीजेपी ने…’

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार (20 मई) को अपना आधिकारिक छात्र विंग – ‘वैकल्पिक राजनीति के लिए छात्र संघ’ लॉन्च किया। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Contents
  • आपको राजनीति का हिस्सा बनना पड़ेगा- केजरीवाल
  • स्कूलों के मालिकों की धमकियां मिली- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के सामने कई समस्याएं हैं, यहां बेसिक समस्या है। खाने को नहीं है, पढ़ाई नहीं है। इलाज की सही व्यवस्था नहीं है। अस्पताल और दवाईयां नहीं है। सड़कें नहीं है, बेरोजगारी है। खुश कौन है, कोई नहीं है। छात्र, महिलाएं, व्यापारी दुखी हैं. इंडस्ट्री का बुरा हाल है क्यों? सारे समस्याओं की जड़ आज की राजनीति है। जिसे हम मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स कहते हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”ये कांग्रेस-बीजेपी, दूसरी पार्टियों की राजनीति…75 साल से चली आ रही है, एक ही ढर्रे पर चली आ रही है। इसे हम मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स कहते हैं. हमारी जिंदगी के हर मुद्दे को राजनीति टच करती है। बिजली आ रही है, ये राजनीति की वजह से आती है. 10 साल हमारी सरकार थी तो 24 घंटे बिजली आती थी, आज पावर कट लगने लगे हैं।”

आपको राजनीति का हिस्सा बनना पड़ेगा- केजरीवाल

उन्होंने कहा, ”आपके घर में बिजली आएगी या नहीं आएगी इसमें भी राजनीति है। सस्ती मिलेगी या महंगी इसमें भी राजनीति है। नौकरी मिलेगी, सरकारी मिलेगी या नहीं मिलेगी, इसमें भी राजनीति है। आपको राजनीति का हिस्सा बनना पड़ेगा. राजनीति में शामिल होना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा, ”मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही सभी समस्याओं की जड़ है. 10 साल दिल्ली में आप ने राज किया। पंजाब में आज हमारी सरकार है। दिल्ली में जिस तरह का काम किया, जिस तरह की राजनीति की उसे ऑलटरनेटिव पॉलिटिक्स कहते हैं।

हम कहते हैं अच्छे स्कूल होने चाहिए, ये (बीजेपी) कहते हैं नहीं होने चाहिए। हमने स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी लेकिन आज बढ़ रही है। बच्चे स्कूलों के बारे में लिख रहे हैं। स्कूलों को बर्बाद किया जा रहा है. उनकी राजनीति का ये हिस्सा है।”

स्कूलों के मालिकों की धमकियां मिली- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बड़े बड़े स्कूलों के मालिकों की धमकियां मिली, शिक्षा माफियाओं की धमकियां मिली। 10 साल तक स्कूलों की फीस नहीं बढ़ाने दी। तीन महीने नहीं हुए और स्कूलों की फीस बढ़ गई. स्कूलों में बाउंसर लगा दिए, जो बच्चे फीस नहीं देंगे उन्हें स्कूल नहीं आने देंगे। ये इनकी राजनीति है। अलटरनेटिव पॉलिटिक्स में सभी को शिक्षा मिलती है, चाहे गरीब हो या अमीर।

CG News : बेरहम युवक ने पीट-पीट कर छात्रा को उतारा मौत के घाट, गलियों में भाग कर लगाती रही मदद की गुहार, पिता से दुश्मनी का बदला युवक ने इस तरह लिया
दांत निकलवाने गई थी लड़की, मुंह खोला तो गले और जीभ से निकले मांस के टुकड़े, डॉक्टर गिरफ्तार
Phoolo Devi Rajya Sabha Candidate: छत्तीसगढ़ में पोस्टर पॉलिटिक्स तेज, कांग्रेस प्रत्याशी पर बीजेपी का तंज
RJD नेता चंद्रशेखर सिंह के बिगड़े बोल, जीतन राम मांझी को कहा- ये पाखंडियों के बाप
ईरान में फंसी रायपुर की छात्रा का आखिरी मैसेज : बोली- ऐमन, बच्चों का ख्याल रखना, मां के पास अब कोई जवाब नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?