CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आकाशीय बिजली गिरते ही हराभरा पेड़ बना आग का गोला… पास खड़े 8 लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक

आकाशीय बिजली गिरते ही हराभरा पेड़ बना आग का गोला… पास खड़े 8 लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक

By Newsdesk Admin 17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। शुक्रवार की शाम तेज आंधी और मूसलधार बारिश हुई। इसी के साथ बिहार के बगहा इलाके में नगर के मस्तान टोला में आकाशीय बिजली भी गिरी, जिसकी चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मस्तान टोला इलाके में लोग एक तरकुल (ताड़) के पेड़ के पास खड़े थे। अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और ताड़ का हराभरा पेड़ जलने लगा। पेड़ के पास खड़े छह लोग चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। इसके आलावा दो अन्य लोग भी पास के इलाके में घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरने की तेज आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर तक चीख-पुकार का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि घायलों को फौरन इलाज दिया गया और जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी उन्हें रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं आम होती जा रही हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

इस घटना के बाद बगहा के मस्तान टोला समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग अब भी सहमे हुए हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

You Might Also Like

Ariba Khan Pistol Video : रिवाल्वर तानने वाली अरीबा को कांग्रेस व एआइएमआइएम ने किया सम्मानित

Delhi Monsoon Arrival : दिल्ली की दहलीज़ पर मानसून…मौत, मलबा और मिट्टी के बीच मौसमी मार का तांडव…

33 साल पुराना मकान रातों-रात ढहाया: महोबा में प्रशासनिक कार्रवाई पर गहराया विवाद, कोर्ट में था मामला लंबित

बाजार में ‘महा-तेजी’! सेंसेक्स ने भरी रिकॉर्ड छलांग, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़ रुपये, जानें वजह

एयर इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़: पुणे में ‘बर्ड स्ट्राइक’ से रद्द हुई फ्लाइट, 16 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी कटौती का ऐलान

Newsdesk Admin 17/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर: थरूर, सुप्रिया, शिंदे… बन गई ‘टीम इंडिया’, अब पूरी दुनिया में आतंकवाद पर एक्सपोज होगा पाकिस्तान
Next Article रेस्टोरेंट में मिलने पहुंचा तो पत्नी ही निकली इंस्टा वाली गर्लफ्रेंड, अय्याश पति हुआ बुरी तरह बेनकाब

You Might Also Like

देश-दुनिया

Ariba Khan Pistol Video : रिवाल्वर तानने वाली अरीबा को कांग्रेस व एआइएमआइएम ने किया सम्मानित

20/06/2025
IMD Weather Update
देश-दुनिया

Delhi Monsoon Arrival : दिल्ली की दहलीज़ पर मानसून…मौत, मलबा और मिट्टी के बीच मौसमी मार का तांडव…

20/06/2025
देश-दुनियाराज्य

33 साल पुराना मकान रातों-रात ढहाया: महोबा में प्रशासनिक कार्रवाई पर गहराया विवाद, कोर्ट में था मामला लंबित

20/06/2025
देश-दुनियारोजगार

बाजार में ‘महा-तेजी’! सेंसेक्स ने भरी रिकॉर्ड छलांग, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़ रुपये, जानें वजह

20/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?