सीजी भास्कर,23 अप्रैल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शिक्षक से जुड़ा आपत्तिजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित संविदा शिक्षक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।जानकारी के अनुसार, बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ संविदा शिक्षक पर आरोप है कि वह एक छात्रा के साथ जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, DEO ने किया तत्काल कार्यमुक्त; जांच के आदेश
इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ।बताया जा रहा है कि इस संबंध में 21 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को लिखित शिकायत सौंपी गई थी, जिसमें 20 अप्रैल की रात की घटना का उल्लेख किया गया। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत कार्रवाई की गई।मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।


