CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » असीम कृपा फांउडेशन के डायरेक्टर ने महिला से की धोखाधड़ी, गिरफ्तार…

असीम कृपा फांउडेशन के डायरेक्टर ने महिला से की धोखाधड़ी, गिरफ्तार…

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में असीम कृपा फाउंडेशन के डायरेक्टर और उसके साथी ने मिलकर जांजगीर-चांपा की महिला से धोखाधड़ी की है। उन्होंने नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

Contents
फर्जी चेक देकर झांसे में लिया50 लाख खाते में डालने बोलाकिस्तों में कैश समेत 50 लाख दिएआरोपी ने कई लोगों से की धोखाधड़ी

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा के ग्राम खोखरी की रहने वाली अनिता साहू (40) महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का संचालन करती है। यह कंपनी खाद, बीज और दवा किसानों को बेचती है। रायगढ़ के डूमरपाली निवासी रंजीत चौहान (29) और सुदीप मंडल (40) से अनिता की पहचान सुनील कश्यप, अभिषेक देवांगन, छवि बंजारे, मनहरन पटेल और सुरेश वानी के माध्यम से हुआ।

तब रंजीत चौहान ने कहा कि, आपका रजिस्टर्ड कंपनी है। मैं आपके कम्पनी को नाबार्ड योजना से 6 करोड़ का प्रोजेक्ट एक महीने के भीतर दिला दूंगा। रंजित ने अनिता से कहा कि, इसके लिए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउन्डेशन बोईरदादर के नाम पर जमा करना होगा।

फर्जी चेक देकर झांसे में लिया

अनिता को उस पर यकीन नहीं हुआ और उसने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में रंजित ने उसे झांसे में लेने के लिए 50 लाख रुपए का फर्जी चेक 15 नवंबर 2025 को पिछला तारीख का डालकर दिया। इससे अनिता ने उस पर विश्वास कर लिया।

50 लाख खाते में डालने बोला

इस दौरान, अनिता को पता चला कि रंजित चौहान और सुदीप मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। जब अनिता ने उनसे संपर्क किया, तो रंजित ने एफआईआर की बातों को गलत बताया। इसके बाद, रंजित ने नाबार्ड प्रोजेक्ट का दो करोड़ रुपए का चेक आने की बात कहते हुए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउंडेशन के खाते में डालकर चेक ले जाने की बात कही।

किस्तों में कैश समेत 50 लाख दिए

इसके बाद, अनिता ने उस पर यकीन करते हुए किस्तों में 27 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिए। 5 जनवरी को कैश 23 लाख रुपए उसके असीम कृपा फाउंडेशन के कार्यालय में जाकर दिया। अनिता ने उसके दिए चेक से कैश निकालने बैंक गई, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं है। जांच कराने पर पता चला कि, जिस खाते नंबर का चेक था, वो खाता ही बंद है।

अनिता ने फोन से रंजित से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसके बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसके कार्यालय में जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि वे दोनों फ्रॉड हैं। जिसके बाद उसे एहसास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

आरोपी ने कई लोगों से की धोखाधड़ी

पीड़िता ने इसकी शिकायत बुधवार को चक्रधर नगर पुलिस से की थी। पुलिस ने असीम कृपा फाउंडेशन के डायरेक्टर रंजित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी रंजित ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।

You Might Also Like

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Chhattisgarh New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा पूरा सिस्टम, LPG से UPI तक जेब और जिंदगी पर असर

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में नगर निगम का…

IPL 2026 Shardul Thakur: नेट बॉलर से ‘मैच विनर’ तक, मुंबई इंडियंस ने दिया भरोसे का सबसे बड़ा तोहफा

सीजी भास्कर 30 मार्च आईपीएल 2026 के पहले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

30/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा पूरा सिस्टम, LPG से UPI तक जेब और जिंदगी पर असर

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?