CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीजफायर पर PM मोदी से अशोक गहलोत बोले- ‘जब विपक्ष आपके साथ था तो…’

सीजफायर पर PM मोदी से अशोक गहलोत बोले- ‘जब विपक्ष आपके साथ था तो…’

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

Ashok Gehlot on PM Modi: पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 मई) को जनता को संबोधित किया. इसपर आज (मंगलवार, 13 मई) को कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने निराशा जताई. अशोक गहलोत ने कहा, “पीएम ने कल निराश कर दिया. कुछ अच्छी बातें भी कहीं लेकिन अचानक हुए सीजफायर को लेकर देश स्पष्टता चाहता था.”

अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम युद्ध चाहते हैं. भारतीय सेना के पराक्रम की पूरी दुनिया तारीफ कर रही थी. पहलगाम आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश था. भारतीय सेना ने हमेशा अपनी ताकत दिखाई है, जबकि अमेरिका हमेशा ही दबाव बनाता रहा है.

‘ट्रंप ने कौन सी ठेकेदारी ले रखी है?’

इंदिरा गांधी का जिक्र कर अशोक गहलोत ने कहा, “1971 में भारत ने पाकिस्तान का हिस्सा छीनकर नया राष्ट्र बना दिया. रिचर्ड निक्सन (उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति) के दबाव बनाने के बावजूद इंदिरा गांधी झुकीं नहीं. अब मोदी सरकार बताए कि डोनाल्ड ट्रंप जो कह रहे हैं, उसके पीछे क्या राज है? ट्रंप ने कौनसी ठेकेदारी ले रखी है? सरकार की चुप्पी ने उनके हौसले बढ़ा रखे हैं.”

अशोक गहलोत ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मुद्दे की समाधान की भी बात कर रहे हैं तो भी यह बहुत खतरनाक है. ट्रंप ने भारत को पाकिस्तान के बराबर दर्जा दे दिया है. पीएम के संबोधन से ठीक पहले उन्होंने बयान कैसे दिया? इसका जवाब पीएम मोदी ने क्यों नहीं दिया?”

‘हमें पाकिस्तान की ऐसी-तैसी कर देनी चाहिए थी’

अशोक गहलोत ने मोदी सरकार से सवाल करते हुए कहा, “हमें पाकिस्तान की ऐसी तैसी कर देनी चाहिए थी ताकि वो आतंकवाद न फैला सके. सीजफायर के बावजूद हमले हो रहे हैं. दुनिया सोच रही है कि कौन घबरा गया? पाकिस्तान?”

‘मोदी सरकार पर कौन सा दबाव है?’

अशोक गहलोत ने एक और सवाल किया कि देश जानना चाहता है कि मोदी सरकार पर कौन सा दबाव है? जब ट्रंप का पहला बयान आया, तभी सरकार को साफ कर देना चाहिए था कि इस मामले में किसी तीसरे का दखल नहीं होगा. इस डैमेज कंट्रोल में पीएम कल चूक गए.”

‘अचानक सीजफायर क्यों?’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए. पाकिस्तान की सेना का सरेंडर करवा दिया. कारगिल में सेना ने कमाल किया. 1965 में सेना ने कमाल किया. इस बार भी सेना अच्छा काम कर रही थी फिर अचानक सीजफायर हो गया? देश में पक्ष-विपक्ष एकजुट था, फिर सब कैसे पलट गया?

फिर से उठाया पुलवामा हमले का सवाल

कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर अशोक गहलोत ने सवाल किया कि हम अभी तक नहीं जान पाए हैं कि पुलवामा हमले में इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स कैसे आया? पीएम ने सोमवार रात को यह कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा, ये अच्छी बात है. पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित किया गया है. सीजफायर कर दिया गया है, इसका क्या मतलब है? सीज फायर बिना सोचे समझे हुआ?

‘सर्वदलीय बैठक से क्यों बच रहे हैं?’

अशोक गहलोत ने फिर एक बार सवाल किया कि जब विपक्ष सरकार को पूरा समर्थन दे रहा था, तो पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक से क्यों बच रहे हैं? पीएम को जवाब देना चाहिए कि दुनिया के देश हमारे साथ क्यों खड़े नहीं हुए? सरकार नैतिक अधिकार खो चुकी है. हम आतंकवाद कब तक झेलेंगे? हमारे पास मौका था लेकिन सीजफायर कर हमने ये मौका गंवा दिया.

‘बीजेपी घबरा गई है’

अशोक गहलोत का कहना है कि अमेरिका की पंचायत से इस बार माहौल बदला हुआ है. बीजेपी की सच्चाई जनता समझ चुकी है. ऐसे में घबराकर बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है. वहीं, पीएम मोदी के आदमपुर दौरे पर अशोक गहलोत ने कहा कि यह मैसेज की राजनीति है. लोग जानना चाहते हैं कि रात के अंधेरे में चुपचाप समझौता कैसे हो गया?

Venezuela Doublet Earthquake : दो घंटे में तीन बड़े भूकंपों से दहली दुनिया, दर्ज हुई दुर्लभ भूगर्भीय घटना
इंदिरा गांधी के योग गुरु रहे धीरेंद्र ब्रह्मचारी की जमीन कब्जे में लेने जा रही हरियाणा सरकार, 2400 करोड़ है कीमत
मंत्री के काफिले पर हमला, ड्राइवर व PSO की पिटाई, पिस्टल भी छीनी, रिपोर्ट दर्ज कराने मंत्री पहुंचे थाना
Big Break : मुख्यमंत्री के बयान पर भड़का Supreme कोर्ट, बढ़ सकती है CM की मुश्किलें, जानिए क्या है मामला….?
Mathura Spa Raid: विकास बाजार के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?