सीजी भास्कर, 18 फरवरी | सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को अचानक शिक्षा मंत्री के निवास पहुंचकर घेराव (Assistant Teacher Recruitment) का प्रयास किया। करीब 30 से 40 अभ्यर्थियों के एक साथ पहुंचने से कुछ समय के लिए वहां हलचल की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी पिछले एक महीने से नियमित रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने की मांग उठा रहे हैं। इसी सिलसिले में वे बिना पूर्व सूचना के मंत्री आवास पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें दोहराने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। एहतियातन नवा रायपुर स्थित मंत्री आवास के बाहर अतिरिक्त बल तैनात (Assistant Teacher Recruitment) किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पहले भी हो चुका है घेराव
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी अभ्यर्थी बिना पूर्व सूचना मंत्री निवास पहुंच चुके हैं। आंदोलनकारी लगातार यह कह रहे हैं कि लंबे समय से सहायक शिक्षक भर्ती लंबित है, जिससे हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा करते हैं।
क्या है मुख्य मांग?
प्रदर्शनकारी डीएड अभ्यर्थी चाहते हैं कि सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए और स्पष्ट समय-सीमा घोषित (Assistant Teacher Recruitment) की जाए। उनका तर्क है कि पात्रता और प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।





