CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

By Newsdesk Admin 22/08/2025
Share
Atal Digital Suvidha Kendra
Atal Digital Suvidha Kendra

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित ( Atal Digital Suvidha Kendra) ग्रामीण अंचलों के लिए आशा का नया आधार बन रहे हैं।

कोरबा जिले के ग्राम बेला में प्रारंभ हुआ यह केन्द्र ग्रामीणों को शहर जाने की परेशानी से मुक्त कर, समय, धन और श्रम की बचत करा रहा है।

इस केन्द्र के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं, दस्तावेज़ सत्यापन, पेंशन वितरण, शासकीय योजनाओं का लाभ, कार्ड निर्माण सहित सभी कार्य गांव में ही हो रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा वर्ग इन सेवाओं का सहज रूप से उपयोग कर रहे हैं।

ग्राम बेला निवासी धनीराम कंवर बताते हैं कि केन्द्र खुलने से अब पैसे निकालने या शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए बालको या अन्य शहर नहीं जाना पड़ता।

उन्होंने इसी केन्द्र से आयुष्मान भारत कार्ड भी बनवाया है, जिससे अब बड़े अस्पतालों में निःशुल्क उपचार संभव होगा।

उनकी पत्नी, जो महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं, कहती हैं कि अब योजना की राशि सीधे केन्द्र से प्राप्त हो जाती है। इससे समय और पैसे की बचत होती है तथा घर-परिवार की देखभाल भी आसानी से हो जाती है।

(Atal Digital Suvidha Kendra) का उद्देश्य ग्रामीणों को शहरों के बजाय गांव में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह केन्द्र स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दे रहा है।

प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से सभी कार्य शीघ्र और पारदर्शी ढंग से किए जा रहे हैं।

कोरबा जिले के इन केन्द्रों से पेंशनधारियों को समय पर पेंशन मिल रही है, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खाते में मिल रही है और निकासी का कार्य गांव से ही हो रहा है।

महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है। साथ ही ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज़ भी यहीं बन रहे हैं।

ग्राम बेला सहित आसपास के गांवों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र ने लोगों का जीवन सरल बना दिया है। यह केन्द्र ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सशक्त कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रहा है।

You Might Also Like

जुआ खेलते कांग्रेस नेता समेत 4 गिरफ्तार, होटल के स्वीट रूम में लग रहा था दांव​

Auditorium Construction : सीएम साय के गृह जिले में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए इतने करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा

Nikshay Mitra :  रमेन डेका ने रच डाला इतिहास, देश के बने ऐसा करने वाले पहले राज्यपाल

Mahatari Sadan Approval : 166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन

TAGGED: Atal Digital Suvidha Kendra, Atmanirbhar Bharat, Ayushman Bharat Card, digital india, Digital Service, Government Schemes, Gram Bela, Korba District, mahtari vandan yojana, Pension Distribution, pm kisan samman nidhi, Rural Development, Rural Employment, Rural Services, अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र, आत्मनिर्भर भारत, आयुष्मान भारत कार्ड, कोरबा जिला, ग्राम बेला, ग्रामीण रोजगार, ग्रामीण विकास, ग्रामीण सेवाएं, डिजिटल इंडिया, डिजिटल सेवा, पेंशन वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, सरकारी योजनाएं
Newsdesk Admin 22/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Nikshay Mitra Nikshay Mitra :  रमेन डेका ने रच डाला इतिहास, देश के बने ऐसा करने वाले पहले राज्यपाल
Next Article CT Scan Facility CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा

You Might Also Like

अपराधखेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

जुआ खेलते कांग्रेस नेता समेत 4 गिरफ्तार, होटल के स्वीट रूम में लग रहा था दांव​

22/08/2025
Auditorium Construction
छत्तीसगढ़

Auditorium Construction : सीएम साय के गृह जिले में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए इतने करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

22/08/2025
CT Scan Facility
छत्तीसगढ़

CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा

22/08/2025
Nikshay Mitra
छत्तीसगढ़

Nikshay Mitra :  रमेन डेका ने रच डाला इतिहास, देश के बने ऐसा करने वाले पहले राज्यपाल

22/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?