CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एंट्री, टीम इंडिया के लिए बचा अब ये रास्ता

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एंट्री, टीम इंडिया के लिए बचा अब ये रास्ता

By @Admin 03/03/2023
Share

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अब खत्म हो गया है। हालांकि इस बात की संभावना दूसरे दिन ही थी कि भारतीय टीम ये मैच हार जाएगी, तीसरे दिन सुबह केवल खानापूर्ति ही रह गई थी, जो दूसरे घंटे में पूरी हो गई। इस बीच सीरीज में भले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दो मैच हार चुकी हो, लेकिन तीसरा मैच जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की एंट्री आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार फाइनल में एंट्री कर सकी है, पिछली साइकिल में टीम पीछे रह गई और टीम इंडिया का मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड से हुआ था। भारतीय टीम भले ये मैच हार गई हो, लेकिन उसके लिए फाइनल में पहुंचने के रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं। चलिए जरा जानने की कोशिश करते हैं कि टीम इंडिया अब फाइनल में कैसे पहुंचेगी और सि​नेरियो आखिर क्या बन रहा है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी 

ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में एंट्री के साथ ही टीम इंडिया को अभी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जाने के लिए इंतजार करना होगा। इसी सीरीज में आखिर मुकाबला बचा हुआ है, जो नौ मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम ये मैच जीत जाती है तो उसकी भी फाइनल में एंट्री हो जाएगी। साथ ही अगर मैच ड्रॉ रहता है तो भी टीम इंडिया फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। लेकिन टीम इंडिया के रास्ते उस कंडीशन में बंद हो जाएंगे, अगर टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट हार जाती है, वहीं श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड दौरे के अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब रहती है। अगर श्रीलंका की टीम हारती है तो फिर टीम इंडिया के लिए कोई दिक्कत नहीं है, वहीं अगर श्रीलंका और न्यूजीलैंड का पहला मैच ड्रॉ भी हो गया तो भी भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। टीम इंडिया का फाइनल में जाना करीब करीब तय है, लेकिन संभावनाएं और आशंकाएं खारिज नहीं की जा सकती हैं। टीम इंडिया उसी कंडीशन में फाइनल से बाहर होगी, अगर आखिरी मैच हार जाती है और श्रीलंका की टीम अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब होती है। 

ICC World Test Championship Final Scenario Points Table : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अब खत्म हो गया है। हालांकि इस बात की संभावना दूसरे दिन ही थी कि भारतीय टीम ये मैच हार जाएगी, तीसरे दिन सुबह केवल खानापूर्ति ही रह गई थी, जो दूसरे घंटे में पूरी हो गई। इस बीच सीरीज में भले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दो मैच हार चुकी हो, लेकिन तीसरा मैच जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की एंट्री आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार फाइनल में एंट्री कर सकी है, पिछली साइकिल में टीम पीछे रह गई और टीम इंडिया का मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड से हुआ था। भारतीय टीम भले ये मैच हार गई हो, लेकिन उसके लिए फाइनल में पहुंचने के रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं। चलिए जरा जानने की कोशिश करते हैं कि टीम इंडिया अब फाइनल में कैसे पहुंचेगी और सि​नेरियो आखिर क्या बन रहा है। 

टीम इंडिया अभी भी फाइनल में जाने की रेस में 
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के पहले दो मैच जीते और फाइनल की राह में कदम आगे बढ़ा दिए थे। वहीं इससे पहले जब भारतीय टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था, तब उस सीरीज के दोनों मैच जीतने में कामयाब हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से लगातार दो मैच जीते और फाइनल के करीब पहुंच गई थी। अब टीम इंडिया का फाइनल में जाना काफी कुछ अहमदाबाद टेस्ट और श्रीलंका के खेल पर निर्भर करेगा। आईसीसी की ओर से पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि विश्व टेस्ट चैंपिनयनशिप का फाइनल मुकाबला सात जून से शुरू होगा, जो 11 जून तक चलेगा। वहीं 13 जून की तारीख को रिजर्व रखा गया है, ताकि अगर बारिश खलल डाले तो एक दिन और मैच कराया जा सके। हालांकि अब देखना होगा कि इंदौर टेस्ट हारने के बाद अब भारतीय टीम अहमदाबाद में कैसे वापसी करती है।  

You Might Also Like

Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद

Women Team Jersey Star: भारतीय महिला टीम की जर्सी पर चमका पहला स्टार, 49 साल की तपस्या का मिला इनाम

Abhishek Sharma Practice Session: मैच से पहले रहस्यमयी तैयारी, काली कार में निकले अभिषेक–गंभीर

Blind Cricket BCCI Support: 3 हजार की मैच फीस से जूझ रहे खिलाड़ियों को मिला संबल, बोर्ड का ऐतिहासिक ऐलान

Chennai Super Kings IPL 2026 : IPL 2026 में फिर दिखेगा ‘थाला’ का जादू? CSK CEO के बयान से धोनी की वापसी के संकेत, फैंस में उत्साह

@Admin 03/03/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Raipur Highway Accident : सालगिरह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिलासपुर-रायपुर NH पर ट्रेलर की टक्कर, चार की मौत

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर…

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटा Radhe का दर्द

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल पहले रिलीज…

Divyang Job Camp Raipur : मूकबधिर दिव्यांगों के लिए कल प्लेसमेंट कैंप, 13,777 रुपए वेतन पर 20 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार…

Raipur Vidhan Sabha Debate : बजट सत्र में गौ-रखरखाव पर सियासी तकरार: निषाद का तंज – “वोट गौमाता के नाम पर, तो राष्ट्रमाता घोषित करें”

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Chhattisgarh Heatwave Alert : अगले 7 दिन में 5°C तक उछलेगा पारा, सूखे मौसम ने बढ़ाई तपिश

Chhattisgarh Heatwave Alert : बंगाल की खाड़ी में…

You Might Also Like

खेलछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद

26/02/2026
खेल

Women Team Jersey Star: भारतीय महिला टीम की जर्सी पर चमका पहला स्टार, 49 साल की तपस्या का मिला इनाम

24/02/2026
खेल

Abhishek Sharma Practice Session: मैच से पहले रहस्यमयी तैयारी, काली कार में निकले अभिषेक–गंभीर

22/02/2026
खेल

Blind Cricket BCCI Support: 3 हजार की मैच फीस से जूझ रहे खिलाड़ियों को मिला संबल, बोर्ड का ऐतिहासिक ऐलान

22/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?