CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या ADM की संदिग्ध मौत, कमरे में बिखरा मिला खून, जांच जारी, डीएम सहित अन्य अफसरों ने किया मौका निरीक्षण

अयोध्या ADM की संदिग्ध मौत, कमरे में बिखरा मिला खून, जांच जारी, डीएम सहित अन्य अफसरों ने किया मौका निरीक्षण

By Newsdesk Admin 24/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। अयोध्या के एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। उनकी मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइंन में रहते थे। उनके घर के एक कमरे की फर्श पर चारों तरफ खून फैला दिखा है हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में आज मौत हो गई। सुरजीत सिंह का शव उनके आवास, सुरसरी कॉलोनी सिविल लाइंस, में पाया गया। सूत्रों के मुताबिक मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है, मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। उनकी मृत्यु के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है और पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर ने सिंह की मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका चिकित्सा इतिहास भी ज्ञात था और किसी गड़बड़ी की संभावना से इंकार किया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को कमरे की फर्श पर खून के धब्बे मिले और फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। इस बीच जिला प्रशासन के अधिकारी डीएम और मंडलायुक्त मौके पर पहुंच गए हैं। सुरजीत सिंह अपने परिवार से दूर अयोध्या में अकेले रहते थे। उनके परिवार को कानपुर में सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।

मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। एडीएम का परिवार कानपुर में रहता है। उनके परिवार को सूचित कर दिया एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कई दिनों से अस्वस्थ भी चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नि, बेटा और बहू हैं। फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं।

You Might Also Like

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

Newsdesk Admin 24/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सड़क 19 सेक्टर 2…

Vitamin B12 Deficiency Symptoms
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : हर वक्त थकान रहती है? हो सकती है विटामिन B12 की कमी, जानें कैसे करें पूरी

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आज की भागदौड़ भरी…

Indian Railways Advertisement Ban
Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  यात्रियों के सफर को…

MI vs KKR 2026
MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आईपीएल 2026 के शुरुआती…

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

28/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?