CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने और हिंदूओं को जगाने के लिए पदयात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, कहा – “मुख्यमंत्री विष्णुदेव बड़े ही सरल और सज्जन हैं उनसे शराबबंदी के लिए करूंगा बात”

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने और हिंदूओं को जगाने के लिए पदयात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, कहा – “मुख्यमंत्री विष्णुदेव बड़े ही सरल और सज्जन हैं उनसे शराबबंदी के लिए करूंगा बात”

By Newsdesk Admin 24/01/2025
Share

🟠 MP में 17 धार्मिक शहरों में शराब बंदी का किया समर्थन

🟠 बोले-धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ उठाउंगा और उनका देश निकाला कराउंगा

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। एमपी में 17 धार्मिक शहरों में हुई पूर्ण शराबबंदी का बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने समर्थन किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ में भी शराब बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हुआ है, छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव बहुत ही सरल और सज्जन व्यक्ति हैं, मैं उनसे राजिम में होने वाले कुम्भ के दौरान शराबबंदी पर बातचीत करूँगा।

आपको बता दें कि आज धीरेंद्र शास्त्री राजधानी रायपुर के एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा और बेरोजगारी देश के बड़े मुद्दे हैं लेकिन उससे भी बड़ा मुद्दा धर्मांतरण है। धर्मांतरण हिंदुस्तान के मूल अस्तित्व को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का मूल कारण अशिक्षा है, विदेशी फंडिंग की मदद से धर्मांतरण हो रहा है। देश भर में धर्मांतरण रोकने के लिए वो हनुमान चालीसा मंडल बनाएंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर, जशपुर जिले और मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में धर्मांतरण रोकने और हिंदूओं को जगाने के लिए वो पदयात्रा करेंगे। जशपुर में कथा करने की भी बात धीरेंद्र शास्त्री ने कही है। धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और उनका देश निकाला कराएंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में इससे पहले भी शराबबंदी की मांग उठ चुकी है। भूपेश बघेल सरकार में शराबबंदी की मांग उठी थी, बीजेपी नेता घोषणा-पत्र में शराबबंदी को शामिल करने की बाद भी उसे लागू नहीं करने पर कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते थे।

गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराब की बिक्री पर बैन लगाया गया है। 1 अप्रैल से 17 धार्मिक नगरों में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद हो जाएगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले का लोगों ने स्वागत किया है, साथ ही अब मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग उठना शुरू हो गई है।

You Might Also Like

Principal Posting Protest Video: गरियाबंद के पीएमश्री स्कूल में नियुक्ति पर बवाल, शिक्षकों का वीडियो वायरल

Ambulance Oxygen Death: रास्ते में बुझती सांसें, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर में सख्त संदेश और बड़े ऐलान की भूमिका

Amit Shah Bastar Visit : दौरे से पहले सख्त पहरा, भीतर सुलगते सवाल, बस्तर आज सुरक्षा से विकास तक के मोड़ पर

Rehabilitation of Surrendered Naxalites: जंगल से हुनर तक, आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदली हुई दुनिया

Newsdesk Admin 24/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Principal Posting Protest Video: गरियाबंद के पीएमश्री स्कूल में नियुक्ति पर बवाल, शिक्षकों का वीडियो वायरल

Principal Posting Protest Video : गरियाबंद जिले के…

Ambulance Oxygen Death: रास्ते में बुझती सांसें, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

Ambulance Oxygen Death: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से…

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर में सख्त संदेश और बड़े ऐलान की भूमिका

Amit Shah Bastar Visit : केंद्रीय गृह मंत्री…

Amit Shah Bastar Visit
Amit Shah Bastar Visit : दौरे से पहले सख्त पहरा, भीतर सुलगते सवाल, बस्तर आज सुरक्षा से विकास तक के मोड़ पर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जगदलपुर में केंद्रीय गृह…

Rehabilitation of Surrendered Naxalites: जंगल से हुनर तक, आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदली हुई दुनिया

Rehabilitation of Surrendered Naxalites : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Principal Posting Protest Video: गरियाबंद के पीएमश्री स्कूल में नियुक्ति पर बवाल, शिक्षकों का वीडियो वायरल

09/02/2026
छत्तीसगढ़

Ambulance Oxygen Death: रास्ते में बुझती सांसें, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

09/02/2026
छत्तीसगढ़

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर में सख्त संदेश और बड़े ऐलान की भूमिका

09/02/2026
Amit Shah Bastar Visit
छत्तीसगढ़

Amit Shah Bastar Visit : दौरे से पहले सख्त पहरा, भीतर सुलगते सवाल, बस्तर आज सुरक्षा से विकास तक के मोड़ पर

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?