CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उत्तराखंड में अफसरों की लापरवाही का बुरा हाल, सीएम के निर्देशों को भी किया नजरअंदाज

उत्तराखंड में अफसरों की लापरवाही का बुरा हाल, सीएम के निर्देशों को भी किया नजरअंदाज

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

10 अप्रैल , 2025 :

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विकास खंडों में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए दिए गए निर्देशों के बावजूद अधिकांश अपर सचिवों की लापरवाही सामने आई है. शासन ने चार माह पूर्व सभी अपर सचिवों को प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में दो-दो गांवों का भ्रमण कर वहां की स्थितियों का आकलन करने, सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और ग्रामीणों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए थे. इन अधिकारियों को भ्रमण उपरांत अपनी विस्तृत रिपोर्ट नियोजन विभाग को सौंपनी थी. लेकिन, अब तक केवल 15 अपर सचिवों ने ही यह कार्य पूरा किया है.

प्रदेश शासन में लगभग 50 अपर सचिव तैनात हैं. जिनमें से अधिकांश अधिकारियों ने अभी तक न तो गांवों का भ्रमण किया है और न ही कोई रिपोर्ट सौंपी है. यह स्थिति शासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। प्रमुख सचिव (नियोजन) आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इस उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए सभी अपर सचिवों को पत्र जारी कर उन्हें इस माह के भीतर अनिवार्य रूप से गांवों का भ्रमण पूरा करने और दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

अधिकारियों की उदासीनता पर जताई नाराजगी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिसंबर 2024 में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए थे. उद्देश्य था कि अधिकारी सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन का मूल्यांकन करें और वास्तविक लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं में सुधार हेतु सुझाव एकत्र करें. इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को रात्रि प्रवास भी करना था. ताकि वे ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को करीब से समझ सकें. नियोजन विभाग ने इसके लिए दो बार दिसंबर 2024 और सात मार्च 2025 को आदेश जारी किए थे.

अपर सचिवों को नोडल अधिकारी बनाकर प्रदेश के विभिन्न विकास खंडों में भ्रमण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. भ्रमण के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, कृषि विकास योजनाओं आदि की समीक्षा करनी थी. साथ ही, ग्रामीणों से योजनाओं की उपलब्धता, लाभ पहुंचने की स्थिति और उनमें आ रही समस्याओं पर फीडबैक लेना था.

शासन को अब तक केवल 15 अधिकारियों से ही भ्रमण रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो कि कुल संख्या का मात्र एक तिहाई है. इस सुस्ती को देखते हुए शासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी रिपोर्ट न सौंपने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. प्रमुख सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि शासन की योजनाएं तभी सफल होंगी जब अधिकारी उन्हें जमीनी स्तर पर जाकर देखें और स्थानीय लोगों की जरूरतों को समझें. उन्होंने सभी अपर सचिवों स इस कार्य को गंभीरता से लेने और निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UAPA Case India NIA
UAPA Case India NIA : CRPF कैंप हमले में NIA का बड़ा एक्शन, 2024 माओवादी हमले पर सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल, 6 आरोपी नामजद

सीजी भास्कर, 21 मार्च। बस्तर में सुरक्षा बलों…

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग…

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून…

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?