CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Badrinath Kapat Close : बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की यात्रा को विराम

Badrinath Kapat Close : बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की यात्रा को विराम

By Newsdesk Admin
30/11/2025
Share
Badrinath Kapat Close
Badrinath Kapat Close

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। उत्तराखंड के पावन बदरीनाथ धाम के कपाट (Badrinath Kapat Close) शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। कपाट बंद होते ही राज्य की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा भी शीतकालीन विराम में चली गई। इस पवित्र अवसर पर 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

इससे पहले, गंगोत्री के कपाट (Badrinath Kapat Close) 22 अक्टूबर को, जबकि यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को ही बंद किए जा चुके हैं। बदरीनाथ धाम, जो चमोली जिले में समुद्रतल से 10,277 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, वहाँ कपाट बंद करने की प्रक्रिया ब्रह्ममुहूर्त में महाभिषेक पूजा के साथ शुरू हुई।

सुबह बाल भोग के बाद दर्शन जारी रहे और दोपहर 12:15 बजे रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुआई में विशेष पूजा संपन्न की गई। शीतकाल के लिए भगवान बदरी विशाल को माणा गांव की कन्याओं द्वारा तैयार घृत कंबल ओढ़ाया गया। इसके बाद परंपरानुसार मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

बुधवार को भगवान बदरी विशाल की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थलों—पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ—के लिए रवाना होगी, जहाँ पूरे शीतकाल में भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, तीर्थ पुरोहित और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस वर्ष बदरीनाथ धाम ने 16.60 लाख और चारों धामों ने कुल 50 लाख से अधिक यात्रियों की ऐतिहासिक संख्या दर्ज की, जो अब तक का एक नया रिकॉर्ड है।

Purvanchal Toll Camera Misuse : टोल प्लाजा के कैमरों से महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो, प्रबंधक बर्खास्त
Delhi: दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे देवेंद्र यादव, बनाया बड़ा प्लान, किसकी बढ़ाएंगे टेंशन?
Inverter AC : AC में लिखा “Inverter” क्या सच में घर के इन्वर्टर से चलने की गारंटी देता है? समझिए पूरा गणित आसान भाषा में
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने किया 34 डॉक्टर्स का ट्रांसफर, देखिए सूची
पंजाब से पकड़े गए जसबीर का बड़ा खुलासा! पाकिस्तान पुलिस का पूर्व इंस्पेक्टर है मास्टरमाइंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?