CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बारात में ‘गुब्बारा कांड’: मामूली बात पर खूनी संघर्ष, दूल्हे के पिता लहूलुहान, दुल्हन करती रही इंतज़ार!

बारात में ‘गुब्बारा कांड’: मामूली बात पर खूनी संघर्ष, दूल्हे के पिता लहूलुहान, दुल्हन करती रही इंतज़ार!

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

सीजी भास्कर 9 मई बज रही थी शहनाई. ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे. साथ में खूब सारे बाराती भी थे. बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया. लेकिन द्वार पूजा के दौरान दूल्हा शादी के घर में लगे गुब्बारों को फोड़ने लगा. दुल्हन के भाई ने उसे ऐसा करने के लिए टोका. मगर वो नहीं माना और गुब्बारे फोड़ता रहा. दुल्हन के परिवार का पारा चढ़ गया.

बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.मामला इतना बिगड़ा कि दूल्हे समेत सभी बाराती वहां से चले गए. उधर, दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही. जब उसे पता चला कि दूल्हा तो वापस चला गया है वो सदमे में आ गई. दुल्हन पक्ष ने बाद में दूल्हे से वापस आने के लिए कहा. मिन्नतें कीं. लेकिन वो वापस न आया. उसने बस यही कहा- अभी मैं कुछ नहीं कर सकता. मामला शांत होने के बाद मैं शादी करने का सोचूंगा.

इस मारपीट में दूल्हे के पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामला बिहार के गया स्थित फतेहपुर थाना क्षेत्र के धनछू मंझला गांव का है. बताया जा रहा है कि सलैयाकला पंचायत के गुरीसर्वे दमकापर गांव से चंद्रिका यादव के बेटे का गुरपा थाना क्षेत्र की नौडीहा झुरांग पंचायत के धनछू मंझला गांव में विजय यादव के यहां बारात आई थी। गांव में जब बारात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को अच्छे से नाश्ता-पानी कराया. इसके बाद खुशी-खुशी डीजे पर झूमते-नाचते बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची.

गुब्बारे फोड़ने पर मचा बवाल, हुई पिटाईद्वार पूजा के बाद जब जयमाला होने लगी तो दूल्हा पक्ष के लोग वहां सजाए गए गुब्बारे फोड़ने लगे, इसमें दूल्हे का भाई भी शामिल था. इस पर दुल्हन का मौसेरा भाई भड़क गया. उसने दूल्हे के भाई को थप्पड़ जड़ दिया. देखते ही देखते शादी का माहौल खूनी जंग में तब्दील हो गया. दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और चाचा की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.जयमाला से पहले ही दूल्हा हुआ फरारबवाल बढ़ने के बाद जब मारपीट होने लगी तो बारात वाले बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद सभी बारातियों के साथ दूल्हे का परिवार वहां भाग निकला और सभी गांव लौट गए.

इस घटना से क्षुब्ध दूल्हा भी दुल्हन पक्ष से किसी तरह बचते हुए वहां फरार हो गया. लकड़ी वाले दूल्हे को इधर-उधर ढूंढते रह गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला और शादी रुक गई. हालांकि, दुल्हन पक्ष वाले शादी के प्रयास में लगे रहे. मगर लड़के के परिवार वाले इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और वे मानने को तैयार नहीं हैं. दूल्हा का कहना है कि अभी वह भी कुछ नहीं कह सकता है. मामला शांत होने के बाद ही कुछ सोचेगा.

कांग्रेस का इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन : PCC चीफ बोले- गुंडों ने CM के जन्मदिन पर दिए विज्ञापन, धोखेबाजों की पार्टी में जगह नहीं
Vehicle Tax : छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों पर लगेगा 1% टैक्स, खरीदारों की जेब पर बोझ बढ़ेगा
झाबुआ में इंदौर-राजकोट स्लीपर बस पलटी: दंपति और 10 वर्षीय बच्चे की मौत, 15 यात्री घायल…
Assam Police Cough Syrup Seizure : 21,600 कफ सिरप की बोतलें जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सीजफायर के बाद कैसी है पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के गांवों की स्थिति? पढ़ें डिटेल रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आवासीय विद्यालय (Eklavya School Surguja)  में पढ़ने वाली…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ…

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?