सीजी भास्कर, 5 जुलाई| Balodabazar School License Cancelled : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के आदेशानुसार जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर स्व डी. आर. वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान झीपन के द्वारा संचालित शाश्वत लिटिल स्टार सुहेला की मान्यता तत्काल समाप्त कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. डीआर वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान झीपन के द्वारा संचालित शांति देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुहेला, शांति देवी लिटित स्टार स्कूल सुहेला ,शांति देवी स्कूल रावन,शांति देवी स्कूल दतान एवं शाश्वत लिटिल स्टार (Balodabazar School License Cancelled)की जाँच हेतु 6 सादस्यीय जांच दल गठित कर शांति देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुहेला में 9 जून 2025 क़ो नाबालिग से छेदछाड़ तथा विद्यालय संचालन हेतु संसाधनों एवं मापदंडो का जांच किया गया।
जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर स्व डीआर वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान झीपन के द्वारा संचालित शाश्वत लिटिल स्टार सुहेला की मान्यता तत्काल समाप्त कर दी (Balodabazar School License Cancelled )गई।शांति देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुहेला में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी शैलेष वर्मा पर परिसर के आवास में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
संचालक एवं प्राचार्य को एक सप्ताह के अंदर विद्यालय परिसर से अन्यत्र आवास स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार 15 दिवस के भीतर नूयनतम अहर्ता प्रशिक्षित शिक्षक की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए। शांति देवी लिटित स्टार स्कूल सुहेला, शांति देवी स्कूल रावन,शांति देवी स्कूल दतान में संचालन हेतु संसाधनों एवं मापदंडो में पाई गई कमियों के कारण निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए संसाधननो एवं मापदंडो क़ो पूरा करने हेतु नोटिस जारी किया (Balodabazar School License Cancelled)गया। शिक्षण समिति द्वारा कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में इन विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।