CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीमेंट प्लांट विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई में हंगामा

सीमेंट प्लांट विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई में हंगामा

By Newsdesk Admin 01/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 मई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सीमेंट संयंत्र के विस्तार को लेकर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया।

Contents
जनसुनवाई में पारदर्शिता का अभावप्रशासन की चुप्पी पर सवाल

पलारी ब्लॉक के पत्थरचुआ, भालूकोना और मोहरा गांव में चूना पत्थर खदान के विस्तार के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जनसुनवाई रखी थी।

ग्रामीणों ने संयंत्र पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संयंत्र पहले से ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। हाल ही में संयंत्र से जहरीली गैस रिसने से 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार हुए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी ने किसानों की जमीन कम दाम में खरीदी। रोजगार में स्थानीय लोगों की जगह बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि चुना पत्थर की खुदाई के लिए ब्लास्टिंग से आसपास की फसलें प्रभावित होंगी।

ग्रामीणों ने पेड़ों की कटाई से बढ़ते तापमान और कम होती बारिश की चिंता जताई। जल संकट गहराने की आशंका भी व्यक्त की। विरोध प्रदर्शन के बीच सीमेंट संयंत्र और जिला प्रशासन के अधिकारी जनसुनवाई अधूरी छोड़कर पीछे के दरवाजे से चले गए।

जनसुनवाई में पारदर्शिता का अभाव

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जनसुनवाई की सूचना न तो ग्राम पंचायतों के माध्यम से दी गई और न ही मुनादी कराई गई, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या यह प्रक्रिया केवल खानापूर्ति के लिए थी।

क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस जनसुनवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन और कंपनी मिलकर इसे गुपचुप तरीके से निपटाना चाहते थे। उन्होंने मांग की कि इस जनसुनवाई को तत्काल स्थगित किया जाए।

प्रभु बंजारे ने आशंका जताई कि अगर संयंत्र का विस्तार हुआ तो उनकी जमीनें छिन जाएंगी और वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संयंत्र से गैस लीक हो चुकी है, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी, इसलिए अब और जोखिम नहीं उठाया जा सकता।

ग्रामीण नीरज नायक ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई के दौरान उनकी बात को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने संयंत्र के विस्तार को रोकने की मांग दोहराई।

वहीं, पूर्णिमा धुरंधर ने चिंता जताई कि संयंत्र के विस्तार से उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी और पानी का संकट और गहरा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने ग्रामीणों की बात नहीं सुनी तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर दीप्ति गोप्ते उपस्थित थीं, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद सुनवाई बीच में ही रोक दी गई। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के लिए 200 लोगों ने नाम दर्ज कराया था और सभी की बातों को वीडियो रिकॉर्ड किया गया है, जिसे पर्यावरण विभाग को भेजा जाएगा।​

बीजेपी मंडल अध्यक्ष हेमंत बाघमार ने इस जनसुनवाई का विरोध करते हुए कहा कि ऐसी सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है, जिसकी जानकारी जहां सुनवाई हो रही है, उस गांव के लोगों को नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरें ने भी इसे केवल दिखावा बताते हुए कहा कि इससे सिर्फ कंपनी का ही लाभ होगा, आम जनता का नहीं।​

You Might Also Like

Ambikapur Flight Schedule : “समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन”

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद धमतरी में बढ़ा तनाव, थाने का घेराव

Newsdesk Admin 01/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Flight Schedule : “समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रियों…

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में लंबे समय…

Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद धमतरी में बढ़ा तनाव, थाने का घेराव

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026 : Dhamtari में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Ambikapur Flight Schedule : “समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन”

25/03/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनियाशिक्षा

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

25/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”

25/03/2026
छत्तीसगढ़राज्यसामाजिकस्वास्थ्य

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?