CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balrampur Ration Scam Case : मृत लोग खा गए 25 क्विंटल सरकारी अनाज! संचालक पर मामला दर्ज

Balrampur Ration Scam Case : मृत लोग खा गए 25 क्विंटल सरकारी अनाज! संचालक पर मामला दर्ज

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Balrampur Ration Scam Case
Balrampur Ration Scam Case

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीरनिधि नन्देहा (Balrampur Ration Scam Case) ने जानकारी दी कि विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम महुली स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक उमाशंकर जायसवाल के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितता सामने आई है। प्राप्त शिकायत और प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संचालक ने फर्जी तरीके से लगभग 87,488 रुपये मूल्य के खाद्यान्न का उठाव किया। इस घोटाले के सामने आने के बाद प्रशासन ने संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाद्य निरीक्षक द्वारा की गई जांच (Balrampur Ration Scam Case) में यह स्पष्ट हुआ कि संचालक उमाशंकर जायसवाल ने मृत व्यक्तियों के राशनकार्ड में खुद को या अपने परिजनों को सदस्य के रूप में जोड़ा और वर्षों तक राशन उठाता रहा। मृतक रामवृक्ष पंडो के निधन के बाद अगस्त 2024 से जायसवाल ने खुद को उनके पोते के रूप में जोड़कर राशन लिया। इसी तरह, मृतक राधिका निवासी ग्राम महुली के राशनकार्ड में जनवरी 2024 से अपना नाम जोड़कर राशन उठाया गया। वहीं, मृतक दुलारो के राशनकार्ड में अपने भाई विशाल जायसवाल का नाम “पोते” के रूप में दर्ज कराकर खाद्यान्न का उठाव किया गया।

उमाशंकर जायसवाल (Balrampur Ration Scam Case) के द्वारा फर्जी तरीके से लगभग 19-25 क्विंटल चावल, 55 किलोग्राम शक्कर और 110 किलोग्राम चना का उठाव किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार इसका बाजार मूल्य लगभग 87,488 रुपये आंका गया है। ग्राम महुली निवासी यह संचालक शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में गंभीर अनियमितता करते पाया गया है, जो छत्तीसगढ़ राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।

प्रशासन ने इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध माना है। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों का पुनः निरीक्षण किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियां न हो सकें।

Timber Smuggling : जंगलों में छिपाकर रखी गई लकड़ी पर वन विभाग का धावा, रातभर चली कार्रवाई में बड़ा खुलासा
Midnight horror attack: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर
Chhattisgarh Police Medal 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस की शानदार उपलब्धि, 17 IPS और 222 जवानों को मिला गृहमंत्री दक्षता पदक
GST refund on booking cancellation : राज्यों को जारी हुए नए निर्देश
Meat Shop Ban Raipur : इन दो तारीखों पर शहर की रसोई में बदल जाएगा मंजर, कारोबारियों के लिए जारी सख्त आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

नेपाल में बाढ़ का कहर, चितवन तक पहुंचे सैकड़ों शव; पहचान से पहले अस्थायी दफनाने पर उठे सवाल

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?