CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bangladesh Hindu Killing : बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की हत्या, दीपू दास के बाद उसी जिले में बिजेंद्र बिस्वास की जान ली, आरोपी गिरफ्तार

Bangladesh Hindu Killing : बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की हत्या, दीपू दास के बाद उसी जिले में बिजेंद्र बिस्वास की जान ली, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 30/12/2025
Share
Bangladesh Hindu Killing
Bangladesh Hindu Killing

सीजी भास्कर, 30 दिसंबर | बांग्लादेश से एक बार फिर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ (Bangladesh Hindu Killing) हिंसा की गंभीर खबर सामने आई है। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिला में 29 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे 40 वर्षीय बिजेंद्र बिस्वास की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 22 साल के नोमान मियां ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Contents
पहले भी मयमनसिंह में हुई थी नृशंस हत्याराजबाड़ी में भीड़ हिंसा में युवक की मौतपांच दिन में सात हिंदू घरों में आगजनीइस साल हिंसा में 184 मौतें: मानवाधिकार संगठन

बताया गया है कि बिजेंद्र और नोमान एक ही गारमेंट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जिले में 11 दिन पहले हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या हुई थी। बीते 12 दिनों में तीन हिंदुओं की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पहले भी मयमनसिंह में हुई थी नृशंस हत्या

18 दिसंबर को मयमनसिंह के भालुका इलाके में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (Bangladesh Hindu Killing) कर दी गई थी। आरोप है कि बाद में उनके शव को फंदे से लटकाकर जलाया गया। दीपू पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बयान जारी कर कहा था कि सरकार मृतक के परिवार—पत्नी, छोटे बच्चे और माता-पिता—की जिम्मेदारी उठाएगी।

राजबाड़ी में भीड़ हिंसा में युवक की मौत

हिंसा की एक और घटना राजबाड़ी जिला से सामने आई, जहां 24 दिसंबर को 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने अमृत पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला उग्र हो गया और भीड़ हिंसा में तब्दील हो गया।

पांच दिन में सात हिंदू घरों में आगजनी

चटगांव के राउजान इलाके में पांच दिनों के भीतर सात हिंदू परिवारों के घरों में आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस साल हिंसा में 184 मौतें: मानवाधिकार संगठन

हिंसा और आगजनी की इन घटनाओं से देश में भय (Bangladesh Hindu Killing) का माहौल है। 12 दिसंबर को ढाका में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी; सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसी शाम भीड़ ने मीडिया संस्थानों और सांस्कृतिक संगठनों के दफ्तरों में आगजनी की।

मानवाधिकार संगठन Ain o Salish Kendra के मुताबिक, 2025 में अब तक बांग्लादेश में हिंसा से 184 लोगों की मौत हो चुकी है। अंतरिम सरकार के कार्यालय ने बयान में कहा है कि आरोप या अफवाहों के बहाने हिंसा को किसी भी सूरत में मंजूरी नहीं दी जा सकती।

You Might Also Like

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Newsdesk Admin 30/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Achanakmar Tiger Reserve Visit: राज्यपाल रमेन डेका ने जंगल सफारी के बीच देखा बस्तर की प्राकृतिक विरासत का अद्भुत नजारा

सीजी भास्कर 6 मार्च बिलासपुर। Achanakmar Tiger Reserve…

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

सीजी भास्कर 6 मार्च कोरबा। Well Accident Korba…

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

सीजी भास्कर 6 मार्च सक्ती। Fake Doctor Injection…

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

बलौदाबाजार। Balodabazar Tehsil Fire: शहर के ऐतिहासिक तहसील…

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

सीजी भास्कर 6 मार्च महासमुंद। Chandi Mata Temple…

You Might Also Like

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
देश-दुनियाराजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

05/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
JP Rajya Sabha Nominees
देश-दुनियाराजनीति

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

03/03/2026
देश-दुनिया

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?