CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन, दहशत में भागे लोग

मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन, दहशत में भागे लोग

By Newsdesk Admin 07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। आज सुबह सुबह अस्पताल में हड़कंप मच गया। यह स्थिति अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटने की वजह से बनी। तेज धमाके की आवाज सुनकर मरीज दहशत में आ गए।

Contents
शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में लगी आगमरीजों में मची अफरा तफरी

यहां तक कि अस्पताल का स्टॉफ भी भागने लगा। हालांकि स्थिति साफ होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग को काबू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जिला अस्पताल का है।

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी में उज्जवल नगर में रहने वाले अवनीश पाल अपनी बाइक पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। अभी वह कुछ ही दूर चले थे कि उनकी बाइक का एक कार में टक्कर हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया था। उनका इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था। इसी दौरान उनकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन से धुआं निकलने लगा। अभी वह कुछ समझ पाते कि तेज धमाके की आवाज के साथ मोबाइल फट गया और आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में लगी आग

घटना के वक्त वार्ड में ज्यादातर मरीज सो रहे थे. धमाके की आवाज सुनकर सभी उठ गए और भगदड़ सी मच गई। दहशत के मारे अस्पताल का स्टॉफ भी बाहर की ओर भागने लगा। हालांकि स्थिति साफ होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।

इस घटना में अवनीश का मोबाइल फोन तो जलकर खाक हो गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सिडेंट में मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें शॉर्ट सर्किट हो गई थी। इसकी वजह से इसमें आग लग गई।

मरीजों में मची अफरा तफरी


धमाके की आवाज से अस्पताल में भर्ती सभी मरीज एवं उनके परिजन दहशत में आ गए थे। इसकी वजह से अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फटने की वजह से धमका हुआ है। संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन मोटोरोला कंपनी का था।

You Might Also Like

OnePlus 15 Launch Date : भारत में जल्द दिखेगा OnePlus का नया फ्लैगशिप, जानिए फीचर्स और डिजाइन

Salary Growth India: सात साल में आमदनी बढ़ी सिर्फ 4,565, महंगाई ने कर दी जॉब्स का असर कम

Cultural Revival 2025 : सब सनातनी, अंग्रेजों ने हमें तोड़ा… मोहन भागवत बोले- अपना हिस्सा वापस लेंगे

Mega IPO 2025 : टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27,000 करोड़ का मेगा इश्यू, निवेशकों को बंपर लाभ का मौका

Bihar Board Scam Candidate :2016 का टॉपर्स घोटाले का मास्टरमाइंड मैदान में

Newsdesk Admin 07/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

OnePlus 15 Launch Date
OnePlus 15 Launch Date : भारत में जल्द दिखेगा OnePlus का नया फ्लैगशिप, जानिए फीचर्स और डिजाइन

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए…

Australia A Players Health Scare: होटल खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, BCCI सख्त एक्शन में

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर Australia A Players Health…

Salary Growth India: सात साल में आमदनी बढ़ी सिर्फ 4,565, महंगाई ने कर दी जॉब्स का असर कम

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर Salary Growth India 2025…

Cultural Revival 2025 : सब सनातनी, अंग्रेजों ने हमें तोड़ा… मोहन भागवत बोले- अपना हिस्सा वापस लेंगे

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर Cultural Revival 2025 के…

Mega IPO 2025 : टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27,000 करोड़ का मेगा इश्यू, निवेशकों को बंपर लाभ का मौका

सीजी भास्कर 5 अक्टूबर । Mega IPO 2025…

You Might Also Like

OnePlus 15 Launch Date
टेक्नोलॉजी

OnePlus 15 Launch Date : भारत में जल्द दिखेगा OnePlus का नया फ्लैगशिप, जानिए फीचर्स और डिजाइन

05/10/2025
देश-दुनियारोजगार

Salary Growth India: सात साल में आमदनी बढ़ी सिर्फ 4,565, महंगाई ने कर दी जॉब्स का असर कम

05/10/2025
देश-दुनियाधर्म

Cultural Revival 2025 : सब सनातनी, अंग्रेजों ने हमें तोड़ा… मोहन भागवत बोले- अपना हिस्सा वापस लेंगे

05/10/2025
टेक्नोलॉजीदेश-दुनिया

Mega IPO 2025 : टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27,000 करोड़ का मेगा इश्यू, निवेशकों को बंपर लाभ का मौका

05/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?