CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Olympic 2025 : तैयारियों में तेजी, अब तक 3.09 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Bastar Olympic 2025 : तैयारियों में तेजी, अब तक 3.09 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Bastar Olympic 2025
Bastar Olympic 2025

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे बस्तर ओलंपिक 2025 की तैयारियां इस समय (Bastar Olympic 2025) जोरों पर हैं। बस्तर संभाग के सभी विकासखंडों में खेल उत्सव की गूंज सुनाई दे रही है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने सोमवार को समीक्षा बैठक लेकर सभी तैयारियों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Contents
  • पंजीयन में रिकॉर्ड संख्या, 20 अक्टूबर अंतिम तिथि
  • खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित
  • आत्मसमर्पित नक्सली और दिव्यांग भी दिखाएंगे हुनर

श्री साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक 2025 अब केवल क्षेत्रीय आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि इसकी ख्याति पूरे देश में फैल चुकी है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय महत्व का आयोजन मानते हुए विकासखंड से लेकर संभाग स्तर तक सभी खेलों में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

पंजीयन में रिकॉर्ड संख्या, 20 अक्टूबर अंतिम तिथि

खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनूजा सलाम की मौजूदगी में हुई बैठक में बताया गया कि अब तक 3.09 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें कांकेर के 42,228, कोंडागांव के 43,333, दंतेवाड़ा के 44,395, नारायणपुर के 46,074, बस्तर के 52,312, बीजापुर के 40,437 और सुकमा के 40,830 खिलाड़ी शामिल हैं। पंजीयन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई थी और 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी। विकासखंड स्तरीय मुकाबले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर, जिला स्तरीय 5 से 15 नवंबर और संभाग स्तरीय आयोजन 24 से 30 नवंबर तक होंगे।

खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित

उप मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक 2025 के दौरान भोजन, यातायात, आवास, प्राथमिक चिकित्सा, निर्णायकों एवं रेफरियों की व्यवस्था को पहले से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन क्षेत्रों में पंजीयन कम हैं, वहां विशेष अभियान चलाने की बात कही। महिला खिलाड़ियों की तुलना में पुरुषों का पंजीयन कम होने पर उन्होंने पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

आत्मसमर्पित नक्सली और दिव्यांग भी दिखाएंगे हुनर

इस बार बस्तर ओलंपिक 2025 की सबसे खास बात यह है कि इसमें नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सली भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 11 खेल शामिल किए गए हैं — एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साखींच। जूनियर वर्ग (बालक-बालिका) और सीनियर वर्ग (महिला-पुरुष) की प्रतियोगिताएं होंगी।

ASI की गुंडागर्दी: केस पूछने पर जड़े 20 थप्पड़, पीड़ित का कान सुन्न
Illegal Mining : जांच में खुली बड़ी गड़बड़ी, बिना दस्तावेज खनिज ले जा रहे तीन ट्रेलर पकड़ाए
कबीरधाम लोहारडीह विवाद के बाद बड़ी सर्जरी, कलेक्टर महोबे और SP अभिषेक पल्लव हटाए गए, राजेश अग्रवाल होंगे कवर्धा के नये SP, बैंकर वैभव बने बलरामपुर रामानुजगंज के कप्तान
ऐसा क्या हुआ कि PRSU के 400 स्टाफ को शहर न छोड़ने का मिला आदेश…
धमतरी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: 1–30 मई तक मकान गणना, बिना अनुमति छुट्टी पर पूरी तरह रोक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?