CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 200 करोड़ की लागत से बनेगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक हॉस्पिटल

200 करोड़ की लागत से बनेगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक हॉस्पिटल

By Newsdesk Admin 04/09/2025
Share
Bastar Super Speciality Hospital
Bastar Super Speciality Hospital

अब नहीं जाना पड़ेगा रायपुर-बिलासपुर

सीजी भाास्कर, 04 सितंबर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।

मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है।

इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अधिकारी जयदीप दास गुप्ता एवं श्रीनिवास राव तथा कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ रेड्डी, डॉ. रघुनाथ रेड्डी और के.वी. रेड्डी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित प्रदेश के हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे। आठ वर्ष पूर्व इस अस्पताल(Bastar Super Speciality Hospital) के निर्माण की शुरुआत की गई थी और आज जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब इस एमओयू का होना ऐतिहासिक महत्व रखता है।

गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर हुआ यह समझौता प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र के लोग लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे हैं, किंतु अब यह अस्पताल उनके लिए वरदान साबित होगा। 

विशेषकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह जीवनरक्षक सिद्ध होगा।

पहले घायल जवानों को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजना पड़ता था, अब जगदलपुर में ही उन्हें अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें।

बस्तर अंचल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना राज्य और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है।

पहले ये सेवाएँ केवल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थीं, लेकिन अब बस्तर के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगा।

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने जानकारी दी कि इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल(Bastar Super Speciality Hospital) के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें से 120 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 80 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए हैं।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से सुसज्जित है।

यह 10 मंजिला अस्पताल 240 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा।

इसमें हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी), मस्तिष्क रोग एवं न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे विभाग संचालित होंगे।

ओपीडी, आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं सहित गहन चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सरकारी दर पर उपचार प्रदान करेगी।

सरकारी दर पर उपलब्ध इन सेवाओं का लाभ न केवल बस्तर संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीज उठा सकेंगे। 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल(Bastar Super Speciality Hospital) प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक पहल को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।

इससे बस्तर अंचल के लाखों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और बड़े शहरों पर उनकी निर्भरता कम होगी। 

यह अस्पताल न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के मरीजों के लिए नई आशा और जीवनदायी सुविधा साबित होगा।

You Might Also Like

Pamgarh Police Case : नहर में बहती मिली नवजात की लाश, जांजगीर में सनसनी, 1-2 दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी

Vijay Sharma Bill Assembly : धर्म स्वतंत्रता विधेयक पर बवाल, सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, SIR मुद्दे ने भी गरमाया माहौल

Ravi Mittal IAS PMO Posting : छत्तीसगढ़ कैडर का अफसर PMO में, IAS रवि मित्तल को मिली हाई-प्रोफाइल जिम्मेदारी

FIR Contractor Case Raipur: रामकृष्ण केयर हादसे में बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर FIR, आयोग सख्त -‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’

Mahamaya Temple Ratanpur Navratri : 2 क्विंटल फूलों से सजा महामाया दरबार, 25 हजार ज्योति कलश से जगमगाया रतनपुर, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था

Newsdesk Admin 04/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhurandhar 2 Box Office : ‘धुरंधर 2’ का तूफान: 7 घंटे में रणवीर सिंह ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, पेड प्रीव्यू में छापे 43 करोड़

सीजी भास्कर, 19 मार्च। बॉलीवुड में इन दिनों…

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

सीजी भास्कर, 19 मार्च। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिला…

India vs Pakistan Hockey Date : हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, 19 अगस्त को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें पूरी तारीखें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। हॉकी प्रेमियों के लिए…

Pamgarh Police Case : नहर में बहती मिली नवजात की लाश, जांजगीर में सनसनी, 1-2 दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले के पामगढ़ थाना…

Vijay Sharma Bill Assembly : धर्म स्वतंत्रता विधेयक पर बवाल, सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, SIR मुद्दे ने भी गरमाया माहौल

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Pamgarh Police Case : नहर में बहती मिली नवजात की लाश, जांजगीर में सनसनी, 1-2 दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी

19/03/2026
छत्तीसगढ़

Vijay Sharma Bill Assembly : धर्म स्वतंत्रता विधेयक पर बवाल, सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, SIR मुद्दे ने भी गरमाया माहौल

19/03/2026
Ravi Mittal IAS PMO Posting
छत्तीसगढ़

Ravi Mittal IAS PMO Posting : छत्तीसगढ़ कैडर का अफसर PMO में, IAS रवि मित्तल को मिली हाई-प्रोफाइल जिम्मेदारी

19/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

FIR Contractor Case Raipur: रामकृष्ण केयर हादसे में बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर FIR, आयोग सख्त -‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?