CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhandara Sand Mafia Attack : अवैध रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, बोलेरो से पलटा दी सरकारी कार — बाल-बाल बची अफसर और उनके पति की जान

Bhandara Sand Mafia Attack : अवैध रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, बोलेरो से पलटा दी सरकारी कार — बाल-बाल बची अफसर और उनके पति की जान

By Newsdesk Admin 10/10/2025
Share
Bhandara Sand Mafia Attack
Bhandara Sand Mafia Attack

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में अवैध रेत परिवहन का पीछा कर रही उपविभागीय अधिकारी (SDM) माधुरी विट्ठल तिखे (Bhandara Sand Mafia Attack) पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। बोलेरो वाहन सवार आरोपियों ने उनकी सरकारी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एसडीएम की कार सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में एसडीएम और उनके पति घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह पांच बजे चांदोरी-पचखेड़ी मार्ग पर हुई।

अवैध रेत के ट्रक का पीछा कर रही थीं SDM

सूत्रों के अनुसार, एसडीएम माधुरी तिखे को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कई ट्रक अवैध रेत (Bhandara Sand Mafia Attack) लेकर जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही वे अपने पति के साथ सरकारी अर्टिगा कार (MP 36 AB 4007) से मौके पर पहुंचीं। थोड़ी ही देर में उन्हें एक संदिग्ध ट्रक (MH 36 AA 106) दिखा जो रेत से भरा था। उन्होंने ‘महा खनिज’ मोबाइल ऐप से ट्रक की रॉयल्टी जांची और पुष्टि हुई कि रेत चोरी की है। इसके बाद उन्होंने ट्रक का पीछा शुरू किया।

बोलेरो ने पीछा कर रही सरकारी कार को मारी टक्कर

बताया गया कि रेत से लदे ट्रक के पीछे चल रही एक सफेद बोलेरो (MH 36 AL 2853) ने SDM की कार को रास्ते में रोकने की कोशिश की। पहले बोलेरो चालक ने कई बार ब्रेक लगाकर रास्ता ब्लॉक किया और फिर पचखेड़ी श्मशान भूमि के पास बने टी-पॉइंट पर जोरदार कट मारते हुए सरकारी वाहन को पलट दिया।

तेज टक्कर से कार सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भागकर (Bhandara Sand Mafia Attack) एसडीएम और उनके पति को बाहर निकाला और दोनों को तत्काल भंडारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

एसडीएम माधुरी तिखे के बयान के आधार पर कारधा थाना पुलिस ने ट्रक चालक और बोलेरो चालक दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC 307), सरकारी कार्य में बाधा (IPC 353) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

प्रशासन में हड़कंप, माफिया नेटवर्क पर नकेल की तैयारी

अधिकारियों का कहना है कि यह हमला “स्पष्ट रूप से प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती (Bhandara Sand Mafia Attack) देने की कोशिश” है। पुलिस ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफिया का संगठित नेटवर्क सक्रिय है। यह पहली बार है जब किसी एसडीएम पर सीधे इस तरह का हमला हुआ है। अवैध रेत परिवहनभंडारा, गोंदिया और तिरोड़ा क्षेत्र में अब पुलिस ने अवैध रेत कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

“यह एक सुनियोजित हमला था। सरकारी अधिकारी पर हमला राज्य की कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।” — भंडारा पुलिस अधीक्षक

You Might Also Like

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

Newsdesk Admin 10/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले में कानून-व्यवस्था को…

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के…

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। अगर आप अप्रैल में…

Janjgir Champa Fraud Case : पत्नी को ‘कागजों में मृत’ दिखाकर हड़पी सहायता राशि, जांजगीर में पति गिरफ्तार, जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी…

You Might Also Like

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
Durg Opium Smuggling Case
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?