CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bharatmala Project Scam : मुआवजा वितरण में करोड़ों की हेराफेरी, तीन लोकसेवक गिरफ्तार

Bharatmala Project Scam : मुआवजा वितरण में करोड़ों की हेराफेरी, तीन लोकसेवक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 30/10/2025
Share
Bharatmala Project Scam
Bharatmala Project Scam

सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में हुए मुआवजा घोटाले के मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने तीन लोकसेवकों को गिरफ्तार (Bharatmala Project Scam) किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तत्कालीन पटवारी दिनेश पटेल (नायकबांधा), लेखराम देवांगन (टोकरो) और बसंती घृतलहरे (भेलवाडीह) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत की गई है। मामला वर्ष 2020 से 2024 के बीच हुए उस भूमि अधिग्रहण (Bharatmala Project Scam) से जुड़ा है, जिसमें रायपुर–विशाखापट्टनम इकॉनॉमिक कॉरिडोर (भारतमाला परियोजना) के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे में करोड़ों की हेराफेरी की गई थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने भू-माफियाओं और कुछ निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर शासन को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई। उन्होंने भूमि के बैकडेट में बंटवारे और नामांतरण, कूटरचित दस्तावेजों की तैयारी, तथा शासन को पहले से अधिग्रहीत भूमि को दोबारा बेचकर मुआवजा लेने जैसी धोखाधड़ियां कीं। कई मामलों में वास्तविक भूमि स्वामी के बजाय अन्य व्यक्तियों को भुगतान दिलाया गया, जबकि कुछ जगहों पर निजी भूमि को सरकारी अधिग्रहण में दिखाकर टुकड़ों में भुगतान उठाया गया।

अधिकारियों का कहना है कि इस संगठित षड्यंत्र से शासन को कई करोड़ रुपए की आर्थिक हानि हुई है। तीनों लोकसेवकों को मंगलवार, 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर (Bharatmala Project Scam) में पेश किया गया। इससे पहले, इसी मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ, जिनमें दो लोकसेवक भी शामिल हैं, 13 अक्टूबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

गौरतलब है कि इन तीनों आरोपियों सहित कुछ अन्य फरार लोकसेवकों के खिलाफ वारंट, उद्घोषणा और कुर्की की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी थी। हालांकि, उस दौरान माननीय उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अब यह रोक 28 अक्टूबर 2025 को हटाए जाने के बाद एसीबी-ईओडब्ल्यू ने तीनों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, मामले के कुछ आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

You Might Also Like

DIG SSP Durg : तपती धूप में ‘रक्षक’ बने पुलिस अफसर, भिलाई की सड़कों पर तैनात यातायात जवानों को मिले सफेद गमछे और वॉटर बॉटल; DIG/SSP की संवेदनशील पहल

Bhilai Loan Fraud : लोन दिलाने के नाम पर ‘लूट’, भिलाई में घर का सपना देख रहे लोगों को ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार; चेक बुक लेकर महिला को कर रहे थे ब्लैकमेल

Nandini Nagar Police Action : नंदिनी नगर में शराब कोचियों पर पुलिस का ‘हंटर’, नहर किनारे बेच रहे थे देशी शराब; घेराबंदी कर 2 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Satta : मंगल बाजार में सट्टा लिखते ‘गोलू’ रंगे हाथों गिरफ्तार; नेवई पुलिस ने भेजा जेल

Bhilai Satta : संडे मार्केट में सट्टा खिलाते 68 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार; पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, नगद और सट्टा पट्टी जब्त

Newsdesk Admin 30/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Maintenance Case 2026 : SC का बड़ा फैसला, ₹325 रोज कमाने का दावा करने वाले पति को ₹10 हजार भत्ते का आदेश

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट ने एक…

RR vs RCB: गुवाहाटी में दिखेगी कांटे की टक्कर, इन 3 ‘प्लेयर बैटल’ पर टिकी हैं सबकी नजरें

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। IPL 2026 का 16वां…

DIG SSP Durg : तपती धूप में ‘रक्षक’ बने पुलिस अफसर, भिलाई की सड़कों पर तैनात यातायात जवानों को मिले सफेद गमछे और वॉटर बॉटल; DIG/SSP की संवेदनशील पहल

DIG SSP Durg : अप्रैल महीने की शुरुआत…

China Taiwan Conflict 2026 : ईरान युद्ध में उलझा अमेरिका, इधर चीन ने ताइवान में चला ‘विपक्ष’ वाला दांव

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। दुनिया का ध्यान इस…

Gautam Adani Infrastructure Deal : जेपी एसोसिएट्स की कमान संभालेंगे गौतम अडानी, संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने जताया भरोसा

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

DIG SSP Durg : तपती धूप में ‘रक्षक’ बने पुलिस अफसर, भिलाई की सड़कों पर तैनात यातायात जवानों को मिले सफेद गमछे और वॉटर बॉटल; DIG/SSP की संवेदनशील पहल

10/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Bhilai Loan Fraud : लोन दिलाने के नाम पर ‘लूट’, भिलाई में घर का सपना देख रहे लोगों को ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार; चेक बुक लेकर महिला को कर रहे थे ब्लैकमेल

10/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Nandini Nagar Police Action : नंदिनी नगर में शराब कोचियों पर पुलिस का ‘हंटर’, नहर किनारे बेच रहे थे देशी शराब; घेराबंदी कर 2 आरोपी गिरफ्तार

10/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Satta : मंगल बाजार में सट्टा लिखते ‘गोलू’ रंगे हाथों गिरफ्तार; नेवई पुलिस ने भेजा जेल

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?