CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष की “हैलीकॉप्टर जिद” क्लाइमेक्स तक चटखारे का बनी सबब 🟩 लोग जमकर कर रहे शेयर 🟧 संगठन से चौक चौराहे तक “हंसी का पात्र बनी हवाई जिद” का पढ़िए यह अनोखा वाकिया

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष की “हैलीकॉप्टर जिद” क्लाइमेक्स तक चटखारे का बनी सबब 🟩 लोग जमकर कर रहे शेयर 🟧 संगठन से चौक चौराहे तक “हंसी का पात्र बनी हवाई जिद” का पढ़िए यह अनोखा वाकिया

By Newsdesk Admin 17/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 जून। भिलाई दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की सीएम के हेलीकॉप्टर में घूमने की जिद और रायपुर में घंटों धूप में खड़े रह गाड़ी का इंतजार करने की घटना आज जमकर चर्चा में है। दरअसल जिलाध्यक्ष को अपनी इसी चाहत के चलते जहां सीएम सिक्योरिटी से हुज्जत का शिकार होना पड़ा वहीं सांसद को भी मामले में हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री से जिलाध्यक्ष को हेलीकॉप्टर में रायपुर तक ले जाने की रिक्वेस्ट करनी पड़ गई। इस दौरान जो भाजपा नेता आस पास कल दुर्ग में मौजूद रहे वो बाद में अपनी हंसी नहीं रोक पाए और यह मसला आग की तरह संगठन प्रमुखों से कार्यकर्ताओं तक पहुंचने लगा। धीरे धीरे दुर्ग हेलीपैड का आंखों देखा हाल और रायपुर में घंटों धूप में खड़े हो भिलाई से गई गाड़ी का इंतजार करते जिलाध्यक्ष की हालत वाले वाकिये की कड़ियां जुड़ कर संगठन और भिलाई-दुर्ग की जनता के बीच अजब कामेडी की कहानी बन गया।

जिद मशक्कत बनी फजीहत
अब इसे लोग चटखारे लेकर एक दूसरे से किस्सा शेयर करते दबी जुबान जिलाध्यक्ष को हंसी का पात्र बनाते देखे जा रहे हैं। भाजपा संगठन में भी भिलाई जिलाध्यक्ष की जिद को लेकर उनकी मशक्कत के चर्चे हो रहे हैं। जिन लोगों ने यह कहानी सुनी और जो लोग पूरे माजरे की कड़ियां जोड़कर इसे चर्चा में लाते दिखे उन लोगों से पूरा हाल जान कर लोग इसे एक दूसरे से शेयर करते खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इस मामले से जुड़ी कहानी में कितनी सच्चाई है, यह भले तफ्तीश का विषय होगा मगर संगठन से जुड़े जानकार इस घटना की पुष्टि करते जरूर दिखाई पड़ रहे हैं।

सीएम सिक्युरिटी ने रोका तो लाल-पीले हुए भाजपाई
आपको बता दें कि रविवार की दोपहर दुर्ग में आस्था बहुद्देशीय कल्याण समिति द्वारा आयोजित दिव्यांग सामूहिक विवाह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हैलीकॉप्टर से प्रथम बटालियन हैलीपेड पहुंचे। दोपहर पौने 1 बजे हैलीपेड पर भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा भी मुख्यमंत्री के स्वागत में पहुंचे थे। इस दौरान जब सीएम सिक्युरिटी ने महेश वर्मा को हैलीकॉप्टर सुरक्षा घेरे के भीतर नहीं जाने दिया तो जिलाध्यक्ष नाराज हो सिक्योरिटी से तू तू मैं मैं करने लगे।

समझाइश देने वाले भी चटखारे ले सुना रहे किस्सा
संगठन से ही कुछ लोगों ने समझाइश देते हुए मामले का पटाक्षेप किया। कार्यक्रम से वापसी के दौरान जब सीएम लगभग पौने 2 बजे हैलीपेड वापसी के लिए पहुंचे तो भाजपा जिलाध्यक्ष की हैलीकॉप्टर में बैठने की इच्छा बलवती हो गई नतीजतन उन्होंने जब “डी” में घुसने का प्रयास किया तो सिक्योरिटी अफसर ने उन्हें फिर रोक दिया। जिलाध्यक्ष ने तत्काल वहां मौजूद सांसद दुर्ग विजय बघेल को सारी आपबीती सुनाई नतीजतन सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री से जिलाध्यक्ष को हैलीकॉप्टर में घूमाने का रिक्वेस्ट किया। उन्होंने कहा कि रायपुर जाकर जिलाध्यक्ष महेश वर्मा उतर जाएंगे।

सीएम के “हां” कहते ही खुश हुए जिलाध्यक्ष
गौरतलब हो कि कल ही रायपुर में विधायक दल की बैठक में पहुंचने सीएम लेट हो रहे थे नतीजतन उन्होंने जिलाध्यक्ष महेश वर्मा को हैलीकॉप्टर में रायपुर तक बैठाने की सहमति दे दी। सीएम की हां होते ही जहां जिलाध्यक्ष की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कहानी अभी बाकी है दोस्त….
वहीं रायपुर पहुंच सीएम तत्काल हैलीपेड से बैठक के लिए निकल गए, सिक्योरिटी अफसर भी सीएम सुरक्षा में चले गए, बचे रहें तो केवल जिलाध्यक्ष महेश वर्मा। आनन फानन उन्होंने भिलाई में ड्राइवर को तत्काल रायपुर गाड़ी लाने कहा। चिलचिलाती तेज धूप और हैलीपेड का बड़ा मैदान…! जिलाध्यक्ष पैदल जाएं तो जाएं कहां…?
सवा घंटे मैदान में टहलने के बाद जिलाध्यक्ष की गाड़ी पहुंची और वो शाम 4 बजे भिलाई लौटे। इस बीच पूरे मामले पर नजर गड़ाए संगठन के दूसरे नेता बीच बीच में मजा लेने और कहानी का क्लायमेक्स बनाने जिलाध्यक्ष महेश वर्मा को फोन कर हवाई यात्रा कैसी रही, इसका भेद भी जानने के सफल प्रयास में लगे रहे। तब से लेकर अब तक यह वाकिया संगठन के वार्ड, बूथ स्तर से लेकर निगम पार्षदों से होता हुआ लोगों के बीच पूरे मिर्च मसाले के साथ परोसा मिला और भाजपा के जिलाध्यक्ष की फजीहत और हवाई उड़ान उन्हें हंसी का पात्र बना गई है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई और चर्चा‌ का विषय बनी इस वायरल किस्से के संबंध में जिलाध्यक्ष श्री वर्मा से टेलीफोनिक संपर्क का प्रयास विफल ही रहा मगर भाजपा के स्थानीय नेता भी इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से खुद को रोक पाने सफल जरूर रहे मगर उनकी कुटिल मुस्कान इस किस्से से उनके सरोकार की दास्तां बयां करती जान पड़ती है।

You Might Also Like

Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

Border 2 : ‘बॉर्डर 2’ का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Congress Disciplinary Action : झीरम कांड पर बयान बना कार्रवाई की वजह, कांग्रेस ने पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Newsdesk Admin 17/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Burial Dispute
Burial Dispute : नारायणपुर में शव दफनाने को लेकर फिर भड़का विवाद, ग्रामीणों ने परंपरागत अंतिम संस्कार की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। नारायणपुर जिला मुख्यालय से…

Death in Moving Train
Death in Moving Train : चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ के कथावाचक की मौत, शौचालय जाते समय अचानक गिरे बेसुध

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक…

Electrification
Electrification : विद्युतीकरण की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राशन-पानी लेकर नेशनल हाईवे पर बैठे हजारों आदिवासी

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। गरियाबंद जिले के आदिवासी…

Opera Dance
Opera Dance : ओपेरा डांस पर सख्त कार्रवाई, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार, एसडीएम की भूमिका पर जांच शुरू

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। गरियाबंद जिले में सार्वजनिक…

Republic Day Tableau
Republic Day Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में मध्य प्रदेश की झांकी में दिखेगा छत्तीसगढ़ का रंग, रिखी क्षत्रिय की टीम की भागीदारी

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। भिलाई अंचल के जाने-माने…

You Might Also Like

Swami Atmanand Yojana
राजनीति

Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

12/01/2026
मनोरंजन

Border 2 : ‘बॉर्डर 2’ का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

12/01/2026
Deputy CM Program Disrupted
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

12/01/2026
National Youth Day Raipur
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?