CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : निगम कमिश्नर के प्रभार बाद भिलाई में अधिकारी का बड़ा “खेला” 🛑 विधायक को भी नहीं दी जानकारी, व्यवस्थापन पूर्व ही चलवा दिया बुलडोजर 🔵 MLA रिकेश का आज शाम CM हाउस बुलावा

Bhilai Breaking : निगम कमिश्नर के प्रभार बाद भिलाई में अधिकारी का बड़ा “खेला” 🛑 विधायक को भी नहीं दी जानकारी, व्यवस्थापन पूर्व ही चलवा दिया बुलडोजर 🔵 MLA रिकेश का आज शाम CM हाउस बुलावा

By Newsdesk Admin 20/09/2024
Share

⭕ प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी का एक्सटेंशन खतरे में

⭕ मनमाना कार्रवाई से विधायक भी हुए नाराज़

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। नगर निगम भिलाई में कमिश्नर के स्थानांतरण बाद प्रभार मिलने के दो दिन में ही बड़ा खेला हो गया है। तात्कालीन कमिश्नर ने जिन फल व्यवसायियों और ठेले खोमचों को अन्यत्र व्यवस्थापन बाद मौके से हटाने कहा था उन्हें आज प्रभारी अधिकारी ने तोड़ फोड़ करवा कर दरकिनार कर दिया है। पूर्व सहमति के मुताबिक जहां फिलहाल तोड़फोड़ नहीं होनी थी वहीं बिना विधायक की जानकारी बुलडोजर चलवा दिए जाने का मामला गरमा गया है।

आज की कार्रवाई को लेकर विधायक रिकेश सेन ने नगरीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री से तत्काल चर्चा कर इस मनमाने कार्रवाई पर आपत्ति जताई है नतीजतन श्री सेन को आज शाम सीएम हाऊस से बुलावे की भी खबर मिली है।

कुल मिलाकर अगले महीने सेवानिवृत्त हो रहे निगम अधिकारी अशोक द्विवेदी का एक्सटेंशन भी आज की कार्रवाई से पूरी तरह खटाई में पड़ गया है।

नंदिनी रोड में अचानक तोड़फोड़ से नाराज़ हुए लोग, सहमति बनने के बाद मनमाना Action

आपको बता दें कि आज वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नंदिनी रोड में करूणा अस्पताल तक नगर निगम भिलाई द्वारा सुबह से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होने के बाद बवाल हो गया है। तोड़फोड़ की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय भाजपा विधायक रिकेश सेन भी भारी नाराज हैं। उन्होंने इस कार्रवाई पर सख्त आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री अरुण साव से चर्चा कर तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार निगम अफसर के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

गौरतलब हो कि आज सुबह सुबह नगर निगम का तोड़ फोड़ दस्ता बुलडोजर लेकर नंदिनी रोड पहुंचा और सड़क किनारे के दुकानों एवं कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी और देखते ही देखते लगभग 35 दुकानों और कथित अवैध निर्माण को हटा दिया गया। इस तोड़फोड़ को लेकर क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन को न तो कोई जानकारी दी गई और न ही उन्हें विश्वास में लिया गया जबकि यहां से कब्जा बेदखली पूर्व पहले व्यवस्थापन का निर्णय तात्कालीन कमिश्नर द्वारा लिया गया था मगर प्रभारी कमिश्नर अशोक द्विवेदी ने आज बुलडोजर चलवा दिया। जब प्रभावित लोग विधायक रिकेश सेन के पास व्यवस्थापन वाले निर्णय की जानकारी देते हुए पहुंचने लगे तब विधायक भी नाराज हुए और उन्होंने तत्काल नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से फोन पर मामले को लेकर चर्चा की।

प्रभार मिलते ही आनन फानन लिया निर्णय, चलवा दिया बुलडोजर

इस पूरे मामले को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस कार्रवाई के पीछे नगर निगम के प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी की मुख्य भूमिका है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन एवं जिले के वरिष्ठ अफसरों को विश्वास में लिए बिना ही तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। विदित हो कि नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव का सुकमा कलेक्टर पद पर स्थानांतरण के बाद प्रभारी आयुक्त की जिम्मेदारी अशोक द्विवेदी पर है जिसका फायदा उठाते हुए उनके द्वारा यह तोड़फोड़ की कार्रवाई कराए जाने के बाद मामला गरमा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जबरिया तोड़फोड़ की कार्रवाई से नाराज विधायक रिकेश सेन को आज शाम राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया है। इस दौरान उनके द्वारा मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ दोषी अफसर के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अगले महीने द्विवेदी का रिटायरमेंट, संविदा एक्सटेंशन का हो रहा था प्रयास

आपको बता दें कि नगर निगम भिलाई में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ अशोक द्विवेदी अगले महीने रिटायर होने जा रहे हैं, चर्चा है कि उनके एक साल संविदा एक्सटेंशन पर भी विचार किया जा रहा था किंतु इस मामले के बाद अब उनके एक्सटेंशन पर रोक लगना लगभग तय माना जा रहा है।

आज नंदिनी रोड के किनारे स्थित फल दुकान व छोटे व्यापारियों के विरूद्ध दुकानों पर बुलडोजर चला कर तोड़-फोड़ होने से लोगों में रोष इसलिए भी व्याप्त है क्योंकि उन्हें व्यवस्थापन बाद हटाने का निर्णय लिया जा चुका था। वैशाली नगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई की सूचना विधायक रिकेश सेन को भी नहीं दी गई जब प्रभावित लोग विधायक के पास पहुंच कार्रवाई की जानकारी दी तो उन्हें तोड़फोड़ का पता लगा। बताया जा रहा है कि श्री सेन ने तत्काल इस संबंध में नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी से जानकारी ली और यह संवेदनशील मामला नगरीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री तक जा पहुंचा नतीजतन इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने आज शाम विधायक रिकेश सेन को राजधानी बुलाया है।

You Might Also Like

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े

Newsdesk Admin 20/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि के…

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अमेरिकी मीडिया में…

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

Death Case Balodabazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

RTE Student Exploitation Case Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर…

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hawala Cash Seizure Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

01/03/2026
Rajpal Yadav Legal Case
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?