CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : भिलाई में देर रात पत्नी पर बसुले से जानलेवा हमला, सास की चीख सुन बहू बचाने गई तो ससुर ने कहा – “हट नहीं तो‌ जान से मार दूंगा”

Bhilai Breaking : भिलाई में देर रात पत्नी पर बसुले से जानलेवा हमला, सास की चीख सुन बहू बचाने गई तो ससुर ने कहा – “हट नहीं तो‌ जान से मार दूंगा”

By Newsdesk Admin 11/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। मंगल-बुधवार की दरमियानी रात सास की जमकर पिटाई कर रहे ससुर को जब बहू ने रोकना चाहा तो उसे भी जान से मारने की धमकी मिली। अपनी जान बचा कर पड़ोसियों से मदद की गुहार लगा रही बहू ने देखा कि उसके ससुर ने सासु पर लकड़ी छीलने वाले बसुले से वार कर दिया है। आनन फानन घायल सास को पड़ोसियों की मदद से हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना दुर्ग जिले के भिलाई स्थित कैम्प-1 क्षेत्र की है। छावनी पुलिस आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि नेहरू चौक कैम्प-1 में स्वर धारा टेंट हाउस के पास निवासी रेवती जामुलकर अपने पति बच्चों एवं सास उत्तरा बाई, ससुर राधेश्याम के साथ रहती हूं। उसके पति ड्रायवरी काम करते हैं और मंगलवार को काम से गांव गये हुए थे। मंगलवार की रात्रि में खाना खाकर रेवती बच्चों के साथ अपने कमरे में सोने चली गयी जबकि सास ससुर घर के परछी में सोये थे। सास ससुर का घरेलू पारिवारिक बातों को लेकर अक्सर विवाद होता है। रात करीबन 2 बजे के बाद रेवती ने सास की जोर जोर से बचाओ बचाओ की आवाज सुनी और वह कमरे से बाहर निकली तो ससुर राधेश्याम हाथ में लोहे का बसुला लेकर उत्तरा को जान से मारने की नियत से लगातार प्राणघातक वार कर रहे थे। जब रेवती बचाने के लिये गयी तो ससुर ने कहा तू भाग जा नहीं तो तेरे को भी जान से मार डालूंगा। वह डर के कारण पड़ोस में रहने वाले संजय सहारे को बुलाई और सास ससुर को अलग कर बीच बचाव किया। राधेश्याम जामुलकर द्वारा बसुले से मारने पर उत्तरा के सिर पर गंभीर चोट आयी थी और वह खून से लथपथ थी। तत्काल एंबुलेस बुलाकर उत्तरा को लाल बहादुर शासकीय अस्पताल सुपेला लेकर गये जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल दुर्ग रेफर कर दिया। दुर्ग में उत्तरा का ईलाज जारी है।

You Might Also Like

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Newsdesk Admin 11/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

DEd Candidates Protest Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

IPO Rules Relaxation India: बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान, सरकार ने बदले पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम

IPO Rules Relaxation India : भारत सरकार ने…

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 14 मार्च। लखनऊ के चौक इलाके…

Bride Refused Marriage : जयमाल में खुला राज, दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात

सीजी भास्कर, 14 मार्च। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़…

Bihar Wedding Inciden : नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन ने रोक दी वरमाला, मंच पर पहुंचने से पहले बिगड़ी दूल्हे की हालत

सीजी भास्कर, 14 मार्च। बिहार के बांका जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

14/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

14/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त

14/03/2026
अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?