CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : गुलाब की पंखुड़ियों से सांसद विजय और विधायक रिकेश के अभिनंदन से अभिभूत हुए वैशाली नगर के मतदाता, 5 हजार से अधिक वोटर्स का हुआ सत्कार

Bhilai Breaking : गुलाब की पंखुड़ियों से सांसद विजय और विधायक रिकेश के अभिनंदन से अभिभूत हुए वैशाली नगर के मतदाता, 5 हजार से अधिक वोटर्स का हुआ सत्कार

By Newsdesk Admin
19/07/2024
Share
Oplus_0

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का पुष्प से अभिनंदन किया गया। एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा से पधारे लगभग 5 हजार से अधिक मतदाताओं का दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल और वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने गुलाब पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन करते हुए आभार जताया।

आपको बता दें कि दुर्ग लोकसभा की सभी नौ विधानसभाओं में भाजपा संगठन द्वारा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में मतदाता अभिनंदन समारोह किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वैशाली नगर विधानसभा के मतदाताओं का अभिनंदन किया गया।

जनता की अपेक्षाओं और सुख दु:ख में सदैव खड़े रहेंगे – रिकेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को दिया है उसके हम सभी ऋणी हैं, आज का दिन बड़ा दिन है, आज उन मतदाताओं का हम सभी अभिनंदन कर रहे हैं जिन्होंने मोदीजी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद पर बैठाया, जिस जनता ने विष्णुदेव सायजी को मुख्यमंत्री बनाया, जिसने मुझे पार्षद से विधायक बनाया और सांसद विजय बघेलजी को पुनः सांसद बनाया, उन‌ मतदाताओं की अपेक्षा और सुख दु:ख में हम सभी भाजपाई सदैव‌ खडे़ रहेंगे।

इसलिए आज जनमानस का अभिनंदन कर हम उनका फिर आशिर्वाद ले रहे हैं ताकि अभूतपूर्व इच्छाशक्ति और उर्जा के साथ वैशाली नगर समेत छत्तीसगढ़ और देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने कार्य कर सकें।

वैशाली नगर की जनता के विश्वास और स्नेह ने दिलाई बड़ी जीत-विजय
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि दुर्ग लोकसभा की सभी नौ विधानसभा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया है, इन नौ विधानसभाओं में वैशाली नगर विधानसभा के मतदाताओं को भी मैं विशेष रूप से नमन करता हूं जिन्होंने लोकसभा की सभी नौ विधानसभाओं में से सबसे बड़ी जीत मुझे यहां से दिलवाई है। वर्ष 2019 में जब भसीनजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था तब पूरे प्रदेश में भाजपा को मात्र 14 सीट प्राप्त हुई थी, उन 14 सीटों में वैशाली नगर विधानसभा पर भी हमने विजय प्राप्त की थी। आप मतदाताओं का स्नेह और विश्वास ही है जिसकी बदौलत भाई रिकेश को 41 हजार से विजय मिली और इस विधानसभा के मतदाताओं ने लोकसभा में 73 हजार से अधिक मतों के अंतर से मुझे आशिर्वाद दे विजयी बनाया। भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता में आपने ही लाया और मोदीजी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। जनता के इसी प्यार के आज अभिनंदन का दिन है इसलिए हम सभी भारतीय जनता पार्टी के साथी आप सभी मतदाताओं का अभिनंदन करने के लिए यहां उपस्थित हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, संचालन प्रेम लाल साहू व अंत में आभार प्रदर्शन कन्हैया लाल सोनी ने किया।


कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, संयोजक अवधेश चंदेल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, प्रभारी जिला भिलाई संदीप शर्मा, सह प्रभारी चमन देशमुख, भाजपा वैशाली नगर प्रभारी मुकेश शर्मा, संयोजक कन्हैया लाल सोनी, सह संयोजक विजय सिंह, तुलसी साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल देवांगन, प्रवीण पांडेय, त्रिलोचन सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, राम उपकार तिवारी, विजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा, मनीष अग्रवाल, विजय जायसवाल, राजेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेमचंद देवांगन, शैलेन्द्र सिंह, कुबेर शर्मा, अवतार सिंह, सागरिका पाढ़ी, नमिता हांडा, भारती साहू, भारती देशमुख, स्नेहा शाह, मनीषा राठी, नीतू सिंह, मीना शुक्ला, नैन टंडन, सविता देवी, अखिलेश सिंह, मुखविंदर सिंह, बी रामा राव, विजय वर्मा, एल ज्योति, आलोक जैन, देवेंद्र सिन्हा, राजेश प्रसाद, संजय साहू, कुलवंती सिंह, सोहन देवांगन, लक्ष्मण चौधरी, अशोक सोनी, राजेश चौधरी, अनुज यादव, भीखम सिंह, हरविंदर सिंह, किशोर वर्मा, रिंकू पाल सिंह, मनीष सिंह, गिरजेश सिंह, सरला आचार्य, विजय शुक्ला, रूप राम साहू, अशोक गुप्ता, द्वारिका चंद्रवंशी, गोपाल बिष्ट, मनीष पिपरोल, विनय सेन, नवीन सिंह, मोहनीश काले, प्रेमशंकर पासवान, खूबलाल साहू, नागेंद्र सिंह, शंकर पासवान, रमेश सिंह, शिव कुमार पटेल, गोवर्धन साहू, श्रीमती चंद्रेश्वरी बांधे, दीपक रावना, प्रदीप साहू, दिलेश्वर राव, गायत्री देशमुख, दिलीप शर्मा, सूर्य‌कांत बघेल, शिवकुमार साहू, दिनेश साहू, शरद बिजवे, उत्तम श्रीरांगे, दुर्गा यादव, नीलेश साहू, मुन्नालाल कुकरेजा, एस राजन, अर्जुन साहू, कमल साहू, मोती श्रीवास्तव, शशि भगत, शैलेंद्र सक्सेना, निखिल सोनी, गुरनाम सिंह, अनुज यादव, आशा हिरवे, वाल्मीकि सोनी, मंजू दुबे, अनुपमा शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, विष्णु कुमार साहू, तरुण सिंह, रश्मि शाह, अकबर खान, अशोक सोनी, भगवती देवी साव, भानवति साहू, संजय जायसवाल, दुर्गेश सोनी, मनोज शर्मा, अतुल चक्रवर्ती, धर्मेंद्र पांडेय, हरिवंश सिंह, कमल साहू, परसराम साहू सहित बड़ी संख्या में वैशाली नगर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anuj Sharma : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट की सख्ती, अनुज शर्मा से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने के दिए आदेश
SECR Train Update : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रद्द हुई 14 ट्रेनें बहाल, ‘हसदेव एक्सप्रेस’ पैसेंजर नहीं बल्कि एक्सप्रेस बनकर ही दौड़ेगी
NIA की छत्तीसगढ़ में छापेमारी, बस्तर के बीजापुर जिले में 3 स्थानों पर चल रही कार्रवाई
City buses worth crores disappear : नई ई-बसों का इंतजार
पार्क का उद्घाटन, CM फडणवीस बोले- संतरा उत्पादन के लिए पैकेजिंग-प्रोसेसिंग की होगी सुविधा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Film Hub : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Chhattisgarh Film Hub : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश को फिल्म हब (Chhattisgarh Film Hub) के…

Bribe Case : राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Bribe Case : राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान…

Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

जशपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ…

llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

सेंटर में अवैध सोनोग्राफी (Illegal Sonography) संचालन किए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?