CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के केबल व्यवसायी का आकस्मिक निधन, विधायक ने कहा – “होगी जांच”

भिलाई के केबल व्यवसायी का आकस्मिक निधन, विधायक ने कहा – “होगी जांच”

By Newsdesk Admin 03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। पिछले ढाई दशक से वैशाली नगर क्षेत्र में केबल व्यवसाय कर रहे देवेंद्र लखवानी का बीती रात हृदयाघात से निधन हो गया।

खबर मिली है कि पिछले कुछ समय से भिलाई में केबल व्यवसायियों को दबाव और भय के बीच काम करना पड़ रहा था। गुटबाजी के चलते राजधानी के एक बड़े केबल व्यवसायी द्वारा अन्य आपरेटर्स पर दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगातार सामने आ रहे थे।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई पहुंचते ही वो इस संबंध में आईजी से चर्चा कर सम्पूर्ण मामले की जांच करने बैठक करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ईडब्ल्यूएस 232 वैशाली नगर निवासी सुंदर दास लखवानी के सुपुत्र देवेंद्र लखवानी की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ी और हृदयाघात से निधन हो गया। देवेंद्र की गोल मार्केट में किराना दुकान है तथा वो लंबे समय से केबल व्यवसाय में थे।

बताया जा रहा है कि इन दिनों भिलाई में जमकर केबल वार चल रहा है। एक गुट विशेष क्षेत्र के आपरेटर्स पर अपने रूतबे और बड़ी पहुंच का हवाला देते हुए आए दिन दबाव बना रहा था जिसकी केबल आपरेटर्स द्वारा लगातार शिकायत भी कर रहे थे।

फिलहाल देवेंद्र लखवानी के निधन को भी केबल वार से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।

आपरेटर्स ने दबी जुबान स्वीकार किया है कि इस व्यवसाय में बढ़ते दबाव और मोनोपाली कायम करने के चलते व्यवसायी काफी परेशानी महसूस करते आ रहे हैं जिसकी शिकायत केबल आपरेटर्स जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से भी करते रहे हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन इन दिनों बाबा बैजनाथ धाम यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई लौटते ही वो केबल आपरेटर्स से सम्पूर्ण मामले की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा करेंगे। अगर देवेंद्र का निधन केबल व्यवसाय में बढ़ते दबाव या इस तरह की मानसिक वजह से हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज होगी।

आपको बता दें कि वैशाली नगर केबल व्यवसायी देवेंद्र लखवानी उर्फ सोनू का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे राम नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You Might Also Like

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े

Lunar Eclipse Sutak Kaal 2026: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल कब शुरू होगा, किन कामों पर लगेगी रोक

Newsdesk Admin 03/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

RTE Student Exploitation Case Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर…

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hawala Cash Seizure Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Rajpal Yadav Legal Case
Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडी…

Soumya Chaurasia Conditional Bail
Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब…

NHAI Feasibility Study
NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। शहर की बढ़ती ट्रैफिक…

You Might Also Like

Rajpal Yadav Legal Case
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

28/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?