CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Educational News today : साई कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों का “दीक्षारंभ” कार्यक्रम 🟩  “विद्यार्थी अनुशासन के साथ उज्जवल भविष्य की नींव रखने सदैव सहयोगी और सकारात्मक विचार धारा से आगे बढ़ते रहें” – सचदेव

Bhilai Educational News today : साई कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों का “दीक्षारंभ” कार्यक्रम 🟩  “विद्यार्थी अनुशासन के साथ उज्जवल भविष्य की नींव रखने सदैव सहयोगी और सकारात्मक विचार धारा से आगे बढ़ते रहें” – सचदेव

By Newsdesk Admin
05/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 05 अगस्त। साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में नव प्रवेशित UG एवं PG के छात्रों के लिए आज “दीक्षारंभ” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसका आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवल्लन के बाद छत्तीसगढ़ राजगीत के साथ हुआ।

सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीबी तिवारी ने अपने उद्बोधन में सभी नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया और छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रों ने जिस उद्देश्य को लेकर साईं कॉलेज को चुना है वह उद्देश्य पूरा हो इसके लिए कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कॉलेज प्रशासन सदैव की तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की परंपरा रही है कि कॉलेज में सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक एक परिवार की तरह रहते आए हैं। डॉ तिवारी ने सभी नवप्रवेशितों का कॉलेज परिवार में स्वागत किया।

महाविद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर  एवं आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज के विभिन्न पहलुओं से प्रेजेंटेशन के माध्यम से परिचित कराया। डॉ. ममता सिंह ने कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर, कॉलेज की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

महाविद्यालय के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने छात्रों का स्वागत कर उन्हे नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्रों की सेमेस्टर प्रणाली एवं विषय संबंधी जानकारी भी प्रदान करते हुए कहा कि पारिवारिक परिवेश से सिंचित इस महाविद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखने सदैव सहयोगी और सकारात्मक विचार धारा से विद्या अध्ययन करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। मंच का संचालन डॉक्टर अर्पिता मुखर्जी सहायक प्राध्यापक बायो टेक्नोलॉजी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण व नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hotel Firing Rumour Ambikapur: देव होटल में फायरिंग की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताया अफवाह
ACB की बड़ी कार्रवाई : रायपुर में विभागीय जांच सुलझाने ज्वाइंट डायरेक्टर ने मांगे एक लाख रूपये, लेते ही फंसे चंगुल में, पटवारी और RI भी पकड़े गए
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Elephant Video : खेत में पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पत्थर और पटाखों का VIDEO वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई
“शिव भक्त कम गुंडे ज्यादा, नरक में जाना होगा” कांवड़ियों को लेकर बोले अखिलेश यादव के विधायक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Gambling Raid
Forest Gambling Raid : मोमबत्ती की रोशनी में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 9 को दबोचा

Forest Gambling Raid : दरअसल, दिवाली का त्योहार…

Raipur Non Veg Ban
Raipur Non Veg Ban : रायपुर में 8 नवंबर को नहीं बिकेगा नॉनवेज, होटल-रेस्टोरेंट पर भी प्रतिबंध

Raipur Non Veg Ban : नगर निगम ने…

Pendra Cyber Fraud
Pendra Cyber Fraud : मोबाइल हैक कर महिला के खाते पर लगाई सेंध, तीन बार में उड़ाए 1.70 लाख रुपए!

Pendra Cyber Fraud : मोबाइल की छोटी-सी परेशानी…

Power Companies Recruitment 2026
Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक आवेदन

Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं…

Korba Knife Attack
Korba Knife Attack : दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार

Korba Knife Attack : एक बार फिर त्योहार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?