CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tragic accident this morning : भिलाई की टॉपर बेटी को Thar की ठोकर, आज सुबह दर्दनाक हादसा

Tragic accident this morning : भिलाई की टॉपर बेटी को Thar की ठोकर, आज सुबह दर्दनाक हादसा

By Newsdesk Admin 23/09/2025
Share

नौकरी लगने पर पैदल माता दर्शन की मांगी थी मन्नत

सीजी भास्कर​, 23 सितम्बर​। सरकारी नौकरी लगने की मन्नत में माता दर्शन को पैदल यात्रा में भिलाई से निकली युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दुर्घटना आज सुबह 7 बजे सोमनी थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बाद थार चालक फरार हो गया है। (Tragic accident this morning)

Contents
नौकरी लगने पर पैदल माता दर्शन की मांगी थी मन्नतपोस्ट आफिस में लगी नौकरी, महिमा ने मन्नत मांगी थीघासीदास नगर में मौत की खबर से पसरा मातम Tragic accident this morning

हाऊसिंग बोर्ड घासीदास नगर निवासी महिमा दर्शन के लिए पैदल निकली थी।

20 वर्षीया महिमा कल मोहल्ले के लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी दर्शन के लिये घर से निकली थी।

मोहल्ले के लोगों ने बताया की हाल ही में महिमा की सरकारी नौकरी लगी। उसने सिलेक्शन के लिए मां बमलेश्वरी दर्शन की मन्नत भी मांगी थी। जिसे पूरा करने के उद्देश्य से वह पदयात्रा कर डोंगरगढ़ के लिए निकली थी। (Tragic accident this morning)

पुलिस के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एक थार (Thar) गाड़ी ने महिमा को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल महिमा ने कुछ देर में दम तोड़ दिया। 

यह सड़क हादसा आज सुबह लगभग 7 बजे का बताया गया है। थार का नंबर सीजी 04 क्यूसी 8007 बताया गया है।

दुर्घटना के बाद थार चालक मौके से निकल भागा है। घटना की सूचना साथ गए लोगों ने महिमा के परिजनों को दी। वो आनन फानन सोमानी पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई बाद शव को सेक्टर-9 हास्पीटल की मरच्युरी में रखवाया गया है। (Tragic accident this morning)

हाउसिंग बोर्ड निवासी चंद्रहास साहू के घर सहित पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। महिमा घर की सबसे बड़ी बेटी थी। उसका एक छोटा भाई और बहन भी हैं।

पोस्ट आफिस में लगी नौकरी, महिमा ने मन्नत मांगी थी

शकुंतला विद्यालय रामनगर की दसवीं और बारहवीं में टापर महिमा की फरवरी में सरकारी नौकरी लगी। वह कोंडागांव पोस्ट आफिस में नौकरी कर रही थी।

https://www.instagram.com/reel/DO8jFhLDJVn/?igsh=dGp2eWxjMmZzcmFv

उसने मन्नत मांग रखी थी जिसे पूरा करने कल रात घासीदास नगर अपने निवास से महिमा पैदल​ निकली थी।

महिमा के पिता पेशे से ड्राइवर हैं। घर में बड़ी महिमा पढ़ाई में हमेशा मेधावी रही।

भिलाई के शकुंतला विद्यालय राम नगर में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में वह स्कूल टापर रही थी।

घासीदास नगर में मौत की खबर से पसरा मातम Tragic accident this morning

इस सड़क दुघर्टना में महिमा के घायल होने की सूचना दोपहर से आग की तरह फैली।

फिर उसकी मौत की खबर आते ही घर मोहल्ले में मातम पसरा गया। मेधावी महिमा को लेकर हुए इस हादसे से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Sarangarh Bike Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Holika Dahan Durg Bhilai: पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ जली होलिका, कई स्थानों पर दो दिन आयोजन

Newsdesk Admin 23/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

03/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Sarangarh Bike Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

03/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?