CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Heroin Seizure : कार के भीतर धुएं में डूबा नशे का खेल, भिलाई में पांच आरोपी दबोचे गए

Bhilai Heroin Seizure : कार के भीतर धुएं में डूबा नशे का खेल, भिलाई में पांच आरोपी दबोचे गए

By Newsdesk Admin 28/12/2025
Share

Bhilai Heroin Seizure : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई इलाके में उस वक्त हलचल मच गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा भाठा, मेहंदीबाड़ी के पास खाली मैदान में खड़ी एक सफेद कार के भीतर कुछ युवक संदिग्ध हालात में बैठे हैं। बताया गया कि कार में बैठकर सिंथेटिक नशे का सेवन किया जा रहा है।

Contents
घेराबंदी करते ही खुला नशे का अड्डाकार में बैठे मिले आरोपी और दो किशोरचिट्टा, नकदी और नशे का सामान जब्तNDPS एक्ट के तहत मामला दर्जनशे के स्रोत की कड़ी तलाश में पुलिस

घेराबंदी करते ही खुला नशे का अड्डा

सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। चारों ओर से घेराबंदी की गई। जैसे ही कार के पास पहुंचे, अंदर से धुएं का गुबार बाहर निकलता दिखा। कार के भीतर युवक एल्युमिनियम फॉयल में रखे चिट्टा हेरोइन को लाइटर से जलाकर सेवन करते पाए गए।

कार में बैठे मिले आरोपी और दो किशोर

कार में रवेल सिंह उर्फ जॉनी निवासी कैलाश नगर जामुल, वाहन चालक दिशान्त निवासी गनियारी, रोहित गुप्ता निवासी संगम चौक खुर्सीपार, ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह निवासी सुभाष मार्केट खुर्सीपार मौजूद थे। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत किशोर भी पाए गए।

चिट्टा, नकदी और नशे का सामान जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने रवेल सिंह से 6.50 मिलीग्राम चिट्टा और बिक्री से जुड़ी 27 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए। वहीं दिशान्त के पास से 2.10 मिलीग्राम चिट्टा, हुंडई वरना कार, एल्युमिनियम फॉयल और लाइटर मिला। अन्य आरोपियों और किशोरों के पास से भी अलग-अलग मात्रा में चिट्टा, फॉयल और लाइटर बरामद किए गए।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 517/2025 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क), 21(ख) और 27(क) के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नशे के स्रोत की कड़ी तलाश में पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किस नेटवर्क से जुड़ी है। किशोरों को नशीला पदार्थ बेचने के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल कर संगठित अपराध की भी जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

SECR Train Cancelled News : रेलवे का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बहाल होने के 24 घंटे के भीतर 10 ट्रेनें फिर रद्द; 18 अप्रैल तक यात्री होंगे परेशान

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

Durg Crime : चॉकलेट लेने गई 5 साल की मासूम का अपहरण और रेप, आरोपी ने बोरे में भरकर खंडहर में फेंका, आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना

Newsdesk Admin 28/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

दिनेश दुबे - बेमेतरा : Bemetara Aman Dhruw…

Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Brilliant Public School Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

SECR Train Cancelled News : रेलवे का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बहाल होने के 24 घंटे के भीतर 10 ट्रेनें फिर रद्द; 18 अप्रैल तक यात्री होंगे परेशान

SECR Train Cancelled News : दक्षिण पूर्व मध्य…

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के लोगों के…

Durg Crime : चॉकलेट लेने गई 5 साल की मासूम का अपहरण और रेप, आरोपी ने बोरे में भरकर खंडहर में फेंका, आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना

Durg Crime : दुर्ग जिले के उतई थाना…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

11/04/2026
छत्तीसगढ़

SECR Train Cancelled News : रेलवे का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बहाल होने के 24 घंटे के भीतर 10 ट्रेनें फिर रद्द; 18 अप्रैल तक यात्री होंगे परेशान

11/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?