CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई MLA देवेंद्र यादव के नवनियुक्त प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

भिलाई MLA देवेंद्र यादव के नवनियुक्त प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

🟥 पोस्टर में फोटो न लगाने पर उपजा, उड़िया समाज में आक्रोश

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव के नवनियुक्त प्रतिनिधि निरंजन बिसाई और उसके दो साथियों के साथ पोस्टर में नाम फोटो न डालने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगा है। वैशाली नगर पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिम्हाद्री बिसाई पिता स्व. विन्दावन बिसाई (48 वर्ष) निवासी नेहरू नगर अटल आवास वार्ड-4 थाना सुपेला ने वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

उसने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे जवाहर नगर स्थित बेन्थो उड़िया समाज के श्रीसिंधु पटरानी मंदिर में प्रसाद वितरण का कार्य चल रहा था। प्रसाद वितरण मंदिर समिति के द्वारा किया जा रहा था। उस जगह पर मंदिर समिति ने अपना एक बैनर भी लगाया हुआ था।

इसी दौरान वहां विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई अपने साथी जुटिष्टी बिसाई उर्फ राजू और अन्य दो तीन लोगों के साथ वहां पहुंच गया। उसने देखा कि वहां लगे बैनर पोस्टर में उसका नाम-फोटो नहीं है। इस पर वो काफी आक्रोशित हो गया।

उसने मंदिर में लगे बैनर को हटा दिया और वहां पर निरंजन बिसाई विधायक प्रतिनिधि वाला बैनर पोस्टर लगा दिया।

इस हरकत से कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने इसका विरोध किया तो निरंजन बिसाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां मारपीट शुरू कर दी। उसने सिम्हाद्री बिसाई और हरी दलाई को बुरी तरह पीटा। उन्हें काफी चोंटे आई है। लोगों को जान से मारने की धमकी देकर विधायक प्रतिनिधि वहां से निकल गया।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद से बेन्थो उड़िया समाज में काफी आक्रोश है। बड़ी संख्या में आक्रोशित उड़िया समाज के लोगों ने वैशाली नगर थाना का घेराव कर दिया। पुलिस ने उन्हें काफी समझाया। लोग वहां नारेबाजी कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद वैशाली नगर पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई, जुटिष्टी बिसाई उर्फ राजू सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई ने इस घटना पर बताया कि बेन्थो उड़िया समाज का नवमीं को भंडारा था। शिकायतकर्ता के साथ मिलकर समाज के कुछ बड़े लोगों ने माहौल खराब करने का काम किया। उन्होंने भंडारे में जबरदस्ती मंदिर समिति के आयोजन का बोर्ड लगा दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो वो लोग झगड़ा करने लगे।

बताया जा रहा है कि निरंजन बिसाई को विधायक देवेंद्र यादव ने हाल ही में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। ऐसे में बेन्थो उड़िया समाज के आयोजन में लगे पोस्टर बैनर में अपना नाम व फोटो न देख निरंजन जमकर बौखलाए और मौके पर पहुंच इस संबंध में न सिर्फ आपत्ति जताई बल्कि मंदिर समिति द्वारा लगाया गया बैनर हटवा कर अपना बैनर लगा दिया जिससे समाज और मंदिर समिति के लोग नाराज़ हुए और कारण जानना चाहा तभी बात बढ़ी और निरंजन और साथी मारपीट करने लगे।

घटना के बाद बड़ी संख्या में उड़िया समाज के लोग रात में वैशाली नगर थाना पहुंचे और एफआईआर की मांग की। पुलिस ने पहले शिकायत पत्र देने कहा लेकिन आक्रोशित लोगों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
शादी की सालगिरह का मना जश्न, वीडियो और फिर फंदा, आत्महत्या के समय कपल ने पहना था शादी वाला जोड़ा
CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप
रायपुर: डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी – परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उड़ाए पैसे
रायपुर में कार से 1.66 करोड़ कैश बरामद! सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे, पुलिस को हवाला-सट्टे की रकम का शक..
Balodabazar Road Accident : बलौदाबाजार में तेज रफ्तार का कहर, साइन बोर्ड से टकराकर युवक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?