सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। भिलाई नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज (Bhilai Municipal Election 2026) कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी विजय अग्रवाल ने सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां निर्वाचन सामग्री के वितरण और वापसी के साथ मतपेटियों और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा Bhilai Municipal Election 2026
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान दलों की आवाजाही, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा बैरिकेडिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था देखी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें…Durg Liquor Disposal : सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, अब 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, 5 करोड़ के पुरस्कार
निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जोर
निरीक्षण में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर सिली थॉमस और एसडीएम सोनल डेविड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने (Bhilai Municipal Election 2026) के निर्देश दिए।

मतदान दलों की सुविधा पर विशेष ध्यान
अधिकारियों ने सामग्री वितरण और वापसी के दौरान मतदान दलों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर प्रबंधन करने को कहा। साथ ही मतगणना स्थल पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
खबरें और भी हैं…Raipur Factory Theft : रायपुर में बड़ी चोरी, चौकीदार को बांधकर 800 किलो कॉपर वायर ले गए चोर



