सीजी भास्कर, 05 जनवरी। शनिवार की रात मेडिकल स्टोर दवा लेने गए ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी (Bhilai Fight With Transporter) देते हुए दो लोगों ने रॉड से मारपीट की है। जोन-3 मस्जिद के सामने साहू मेडिकल के समीप खुर्सीपार की इस घटना में घायल ट्रांसपोर्टर थाना पहुंचा।

उसकी रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी यश उर्फ राजबीर सिंग और चंदन के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 115(2), 296-BNS, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि भिलाई के ट्रांसपोर्टर गौरव पाठक (30 वर्ष) शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे डॉक्टर यादव जोन-3 मस्जिद के पास (Bhilai Fight With Transporter) दवा लेने गए थे।
तभी यश उर्फ राजबीर सिंग ने बुलाया और साहू मेडिकल स्टोर्स के पास गाली गलौज (Bhilai fight with transporter) करने लगा। गौरव ने जब उसे मना किया तो यश उर्फ राजबीर सिंग और चंदन ने एक राय होकर हाथ मुक्का एवं लोहे की रॉड से मार कर चोट पहुंचाया और भाग निकले।


