CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई से राजनांदगांव “दिव्य रथ” नि:शुल्क बस, विधायक रिकेश ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, हफ्ते में दो दिन चलेगी

भिलाई से राजनांदगांव “दिव्य रथ” नि:शुल्क बस, विधायक रिकेश ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, हफ्ते में दो दिन चलेगी

By Newsdesk Admin 01/05/2025
Share

बगैर किराया दिव्यांग और वरिष्ठजनों को कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर राजनांदगांव आने-जाने शुरू हुई सुविधा

सीजी भास्कर, 01 मई। आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दिव्यांग, वरिष्ठजनों के लिए नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ सुपेला चौक पर किया।

“दिव्य रथ” बस को घड़ी चौक पर सुबह साढ़े 10 बजे विधायक रिकेश सेन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कमर पट्टा, वाकिंग छड़ी और व्हील चेयर वितरण भी किया।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत आज से की जा रही है। यह सेवा कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव के माध्यम से संचालित होगी।

जिसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और गुरुवार को नि:शुल्क बस दुर्ग-भिलाई से सीआरसी राजनांदगांव तक चलेगी। जिससे हमारे दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा, पुनर्वास, परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाओं का सहज रूप से लाभ उठा सकें।

आपको बता दें कि दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के समेकित क्षेत्रीय केंद्र ठाकुर टोला राजनांदगांव में सीआरसी वर्ष 2016 से संचालित है। जहां का भौतिक चिकित्सा विभाग बिना दवा के विभिन्न मशीनों तथा व्यायामों से हर उम्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देता रहा है। यहां स्नायु संबंधी बीमारी, जोड़ों का दर्द, अकड़न, हड्डी टूटने की अक्षमता आदि को दूर किया जाता है।

सीआरसी के डॉक्टर विशेष बच्चों को आवश्यक दैनिक जीवन कौशल जैसे दृष्टि की देखभाल, दांत साफ करना, शारीरिक देखभाल और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्रवण एवं वाक विभाग में नवजात शिशुओं से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों की सुनाई जांच एवं बोलने में होने वाली समस्या की जांच की जाती है। श्रवण यंत्र लगाने के साथ-साथ सुनाई में क्षमता वाले बच्चों को ऑडिटरी ट्रेनिंग, स्पीच थेरेपी दी जाती है। सभी दिव्यांगता जैसे मानसिक, ऑप्टिज्म, हकलाना, तुतलाना, उच्चारण दोष, विलंबित भाषण और भाषा एवं प्रमस्तिष्क पक्षाघात वाले बच्चों को स्पीच थेरेपी के माध्यम से ठीक किया जाता है।

सीआरसी में विशेष शिक्षा के तहत विभिन्न दिव्यांग बच्चों को उनके शैक्षिक और विकासात्मक आवश्यकताओं के अनुसार विशेष सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं। विभिन्न दिव्यांगों की शैक्षिक स्क्रीनिंग और पहचान, शैक्षिक मूल्यांकन, कार्यक्रम नियोजन, उपचारात्मक शिक्षण, प्रगति का मूल्यांकन, उपयुक्त शिक्षण सामग्री के वितरण के साथ आत्मनिर्भरता सिखाई जाती है।

इसके आलावा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के संचालन द्वारा माता-पिता, अभिभावकों और सामान्यजन को भी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे अपने बच्चों की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इन सेवाओं के माध्यम से सीआरसी दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास और समाज में उनके बेहतर समावेशन को सुनिश्चित करता है।

श्री सेन ने कहा कि यह केवल एक बस सेवा नहीं बल्कि एक सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ता एक और कदम है। दिव्यांग व वरिष्ठजनों की सेवा यह सुनिश्चित करती है कि हमारे वे साथी जिनके पास सीमित संसाधन हैं, वे भी अब बिना किसी बाधा के आवश्यक स्वास्थ्य और सहायता सेवाओं तक पहुँच सकें और अपने अनमोल जीवन की रक्षा में सदैव तत्पर रहें।

उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग, जिन्होंने जीवन भर समाज की सेवा की और हमारे दिव्यांगजन, जो हमें रोज़ अपनी हिम्मत और आत्मबल से प्रेरित करते हैं, उनके लिए निःशुल्क बस सेवा एक परमार्थ का कदम है।

You Might Also Like

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत

Newsdesk Admin 01/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

सीजी भास्कर, 1 मार्च। इज़रायल और ईरान के…

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

त्योहारों से पहले शहर की सड़कों पर सुरक्षा…

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मिडिल ईस्ट में बढ़ते…

Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

01/03/2026
देश-दुनिया

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

01/03/2026
देश-दुनिया

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?