Bhojpuri Singer Bijli Rani Death News : भोजपुरी लोक संगीत की जगमगाती पहचान (Bhojpuri Singer Bijli Rani) अब हमारे बीच नहीं रहीं। सासाराम की रहने वाली 70 वर्षीय गायिका बिजली रानी का शुक्रवार की शाम उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनकी दोनों किडनियां फेल थीं और तबीयत लगातार बिगड़ रही थी।
गांव की गलियों से स्टेज की रानी तक का सफर
गांव की मिट्टी से निकलीं बिजली रानी (Bhojpuri Folk Queen) ने अपने सुरों और नृत्य से लोगों के दिलों पर राज किया। 90 के दशक में जब भी किसी घर में शादी होती, लोग तारीख देखने से पहले यही पूछते थे—“बिजली रानी का प्रोग्राम किस दिन है?” क्योंकि उनके बिना कोई भी आयोजन अधूरा माना जाता था।
Bhojpuri Singer Bijli Rani Death News : मंच पर जब गिरती थी ‘बिजली’
उनके गीत जैसे “रस भरी विवाह गीत” और “याद आवेला रजऊ” आज भी लोगों की जुबां पर हैं। मंच पर उनकी ऊर्जा और खनकदार आवाज इतनी असरदार थी कि लोग कहते थे—“स्टेज पर जब बिजली रानी उतरती हैं, तो सच में बिजली गिरती है।”
पैतृक घर में ली अंतिम सांस
परिवार के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर बेटी उन्हें सासाराम वापस लेकर आई थीं। शुक्रवार की शाम उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही भोजपुरी कलाकारों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
Bhojpuri Singer Bijli Rani Death News : एक युग का अंत
(Bhojpuri Singer Bijli Rani Death) केवल एक कलाकार का नहीं, बल्कि उस दौर का अंत है जब लोक संगीत का हर सुर उनके नाम से शुरू और खत्म होता था। उनकी यादें आने वाले दशकों तक भोजपुरी संस्कृति की धरोहर बनी रहेंगी।


