CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले की ‘कीमत’ भोपाल ने चुकाई! एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छिनी, वियतनाम को मिली

पहलगाम हमले की ‘कीमत’ भोपाल ने चुकाई! एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छिनी, वियतनाम को मिली

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर से पैदा हुए तनाव के नाम पर भोपाल से एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छीन ली गई है। एक ऐसे समय जब प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग बड़ा तालाब और आसपास आयोजन की तैयारी में जुटा था, उसे प्रतियोगिता की मेजबानी जाने की सूचना मिली है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 14 से 19 अक्टूबर तक होनी थी।22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। उसके जवाब में छह-सात मई की रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ।

10 मई को सीजफायर की घोषणा हो गई। अगले दो दिनों में स्थितियां तेजी से सामान्य होने लगीं। इन्हीं स्थितियों में 16 मई को भारतीय रोइंग फेडरेशन की तत्कालीन अध्यक्ष राज्यलक्ष्मी सिंहदेव ने एशियन रोइंग फेडरेशन के महासचिव को एक पत्र लिखा।वियतनाम को दे दी मेजबानीइसमें कहा गया कि देश की तनावपूर्ण स्थिति की वजह से आयोजन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे में भारत भोपाल में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप-2025 की मेजबानी नहीं कर पाएगा। इसी पत्र के आधार पर एशियन रोइंग फेडरेशन ने भोपाल की मेजबानी रद कर वियतनाम को दे दी।अब यह आयोजन 16 से 19 अक्टूबर तक हेइपोंग शहर में होगा। खेल विभाग को अब जाकर इसका पता चला है तो वहां खलबली है। विभाग इसके खिलाफ आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराने जा रहा है।

मेजबानी छोड़ने से पहले किसी से पूछा तक नहींदेश की प्रतिष्ठा गिराने वाले इस फैसले से पहले भारतीय रोइंग फेडरेशन ने केंद्र सरकार और अथवा राज्य सरकार से बातचीत तक नहीं की। इस संबंध में पूछे जाने पर फेडरेशन की तत्कालीन अध्यक्ष राज्यलक्ष्मी सिंहदेव ने कहा कि तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश के खेल विभाग ने भी उनसे संपर्क नहीं किया था। उन्हें लगा कि ऐसी स्थिति में हम आयोजन नहीं कर पाएंगे।दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाएं अप्रभावितअप्रैल-मई में आइपीएल और इंडियन ग्रांडप्रिक्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।अगस्त में बिहार के राजगिर में एशिया कप हाकी स्पर्धा होने वाली है। इसमें पाकिस्तान और चीन की टीम भी भारत आ रही है।सितंबर में आइसीसी महिला क्रिकेट का विश्वकप होगा।अक्टूबर में बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गुवाहाटी में होना है।

भारत के खिलाड़ियों को होगा नुकसानभारत में यह चैंपियनशिप होती तो महिला व पुरुष दोनों वर्गों में भारत के 22-22 खिलाड़ी यानी कुल 44 खिलाड़ी शिरकत करते, लेकिन अब वियतनाम में होने से यह संख्या कुल 10 या 11 हो जाएगी। महिला व पुरुष वर्ग 10-10 इवेंट होना है। आयोजन के लिए बड़े तालाब के खानूगांव की तरफ तैयारियां की जा रही थी। इस आयोजन से भोपाल में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का रास्ता खुल जाता।

UGC NET जून 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर – “अब नहीं टलेगी 21 अगस्त से होने वाली UGC NET परीक्षा” Supreme कोर्ट में याचिका खारिज 🟤 NTA ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप
Andhra Professor Assault Case : दो असिस्टेंट प्रोफेसरों ने छात्रा का किया शोषण, एक ने बनाया वीडियो… ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल उजागर
संभल में 54 फीट के ताजिया का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत ने हस्तक्षेप से किया इनकार, बताई ये वजह
Treasure Scam in Greater Noida: खुदाई में खजाना मिलने की कहानी, NRI परिवार से लाखों की ठगी
Big News : बुलडोजर Action पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा – आप किसी का घर कैसे गिरा सकते हैं, मामले में शीघ्र दिशा निर्देश जारी करेगा कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट
Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती (Haldi Ki Kheti…

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?