CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhuiya Software Hacking Case : भुइंया सॉफ्टवेयर हैक कर निकाले गए 36 लाख, एक गिरफ्तार

Bhuiya Software Hacking Case : भुइंया सॉफ्टवेयर हैक कर निकाले गए 36 लाख, एक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
Bhuiya Software Hacking Case
Bhuiya Software Hacking Case

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना पुलिस ने भुइंया साफ्टवेयर को हैक करने के मामले (Bhuiya Software Hacking Case) में बड़ी कार्रवाई की है। थाना अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम अछोटी और मुरमुंदा तहसील अहिवारा में भुइंया सॉफ्टवेयर को हैक कर जमीन के खसरा अभिलेखों में छेड़छाड़ की गई। इसके आधार पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से करीब 36 लाख रुपये का अवैध आहरण किया गया और राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों ने ऑनलाइन रिकॉर्ड में कूटरचित तरीके से नए खसरा नंबर तैयार किए और उसका उपयोग बैंक लोन हासिल करने में किया।

पुलिस ने भुइंया साफ्टवेयर को हैक करने के मामले (Bhuiya Software Hacking Case) की विवेचना करते हुए सेक्टर-5 भिलाई निवासी नंद किशोर साहू को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में 20 लाख 26 हजार 547 रुपये जमा हुए थे, जिन्हें उसने अपनी निजी कंपनी भिलाई-दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में निवेश कर दिया था। जांच में यह भी पाया गया कि मुख्य आरोपित दिनू राम यादव ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से अवैध रूप से राशि निकाली और रकम को अन्य खातों में विभाजित किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग संभागायुक्त ने पहले ही दो पटवारियों को निलंबित किया था। पुलिस को मिली शिकायत में आरोप था कि दिनू राम यादव, एस राम बंजारे और अन्य साथियों ने षड्यंत्रपूर्वक ऑनलाइन राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की। उन्होंने मूल खसरा नंबर के रकबे को बदलकर नए खसरे बनाए और बैंक से फर्जी लोन निकालकर अवैध लाभ अर्जित किया। पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस और 66(सी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

नंदिनी पुलिस का कहना है कि भुइंया साफ्टवेयर को हैक करने के मामले (Bhuiya Software Hacking Case) में आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल एक आरोपित गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश जारी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि जमीन रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर बैंक धोखाधड़ी करने वाले पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW चार्जशीट के बाद 22 आबकारी अधिकारी निलंबित…
Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई
Raipur Trainee SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी SI पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
दोस्ती, बातचीत….फिर कर दिया ब्लॉक, नाराज़ युवक पहुंचा युवती के घर.…..जमकर होने लगी मारपीट…..मामला भिलाई के केम्प क्षेत्र का, युवती बोली मेरे घर तक कैसे आया…युवक बोलता रहा तूने ब्लॉक क्यों किया…..बढ़ गई बात
भिलाई में वकील के दफ्तर से बेटे की शादी का सामान चोरी, एसी-सिलेंडर-कपड़े तक उठा ले गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?