CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupesh Arora Fraud Case : दो हजार करोड़ की ठगी तक पहुंचा ‘भूपेश घोटाला’ – दुबई में होटल, बॉलीवुड की चमक और डिजिटल जाल…

Bhupesh Arora Fraud Case : दो हजार करोड़ की ठगी तक पहुंचा ‘भूपेश घोटाला’ – दुबई में होटल, बॉलीवुड की चमक और डिजिटल जाल…

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share
Bhupesh Arora Fraud Case
Bhupesh Arora Fraud Case

सीजी भास्कर, 7 जुलाई : दो करोड़ की ठगी मामले में गिरफ्तार भूपेश (Bhupesh Arora Fraud Case) ने क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने पर शानदार रिटर्न का झांसा देकर दो हजार करोड़ रुपये की ठगी की। जब देश के अलग-अलग राज्यों में भूपेश के खिलाफ 33 से अधिक मुकदमे दर्ज हो गए और पुलिस उसकी तलाश में पीछे पड़ गई तो वह दुबई शिफ्ट हो गया। वह लोगों को गिफ्ट वाउचर भेजकर ठगी के धंधे में उतरा था। उसने ठगी की रकम होटल कारोबार में लगा दिए।

किसी काम से वह पिछले सप्ताह रोहिणी आया तो गत एक जुलाई को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी मोहित ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तारी को लेकर अन्य राज्यों की पुलिस को सूचना दी जा रही है। ताकि वह प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर सके।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में भूपेश अरोड़ा (Bhupesh Arora Fraud Case) ने बताया कि उसने गिफ्ट वाउचर भेजने से अपने काले कारनामे की शुरुआत की थी। लोग गिफ्ट वाउचर की रकम पाने की लालच में भूपेश द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते थे, जिसके बाद वह उनसे कुछ रकम जमा करवाता और ओटीपी हासिल कर उनके खातों से लाखों रुपये निकाल लेता था।

इसके साथ ही, उसने क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में निवेश पर शानदार रिटर्न का झूठा वादा करके भी लोगों को ठगा। इसके लिए उसने एचपीजेड टोकन नामक ऐप का इस्तेमाल किया। भूपेश (Bhupesh Arora Fraud Case) ने अपने नाम पर या अपने रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के नाम पर 200 से अधिक शेल कंपनियां बनाई थीं, ताकि लोगों को निवेश का झांसा देकर ठगी की जा सके।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूपेश (Bhupesh Arora Fraud Case) को भगौड़ा घोषित किया है और उसकी 459 करोड़ रुपये की प्रापर्टी अटैच कर दी है। इसमें से 2.05 करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियां दिल्ली में स्थित हैं। उसने अपने दुबई स्थित होटल के प्रमोशन के लिए बालीवुड स्टार्स को बुलाता था और अवार्ड समारोह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करता था। ऐसे वीडियो में बालीवुड स्टार्स भूपेश के होटल का प्रमोशन करते नजर आते थे, जिससे लोग ठगी के जाल में फंस जाते थे। इंस्टाग्राम पर भूपेश के 20 हजार फॉलोअर्स हैं।

Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी
बीपीएससी शिक्षिका और ढाई माह के मासूम की दर्दनाक मौत, हाइवा ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार
Good News for Chhattisgarh : रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है ये तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ सकता है DA
Bhilai Breaking : कश्मीर घूम कर लौटे पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा को CBI ने घेरा, महादेव सट्टा मामले में 5 घंटे की पूछताछ, जमीन के कागजात लिए जांच में
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार

Drishyam 3 Advance Booking :इस बार कहानी और…

Sambhal Violence Supreme Court
Sambhal Violence Supreme Court : संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द; सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court :अदालत के फैसले के…

Indian Stock Market Fall
Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

Indian Stock Market Fall :टाटा समूह से जुड़ी…

Chhattisgarh Junior Doctors Strike
Chhattisgarh Junior Doctors Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद मिला मांगों पर आश्वासन

Chhattisgarh Junior Doctors Strike : नई स्टाइपेंड दरें…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?