CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupesh Baghel Statement : धान खरीदी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Bhupesh Baghel Statement : धान खरीदी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin 23/12/2025
Share
Bhupesh Baghel Statement
Bhupesh Baghel Statement

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel Statement) ने प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं और किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बोवाई के समय किसानों को एक बोरी तक डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और अब धान कम खरीदने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

Contents
कांकेर धर्मांतरण मामला और बंद पर प्रतिक्रिया‘महतारी गौरव वर्ष’ पर सरकार को घेराझीरम मामले पर जेपी नड्डा के बयान पर पलटवारचैतन्य बघेल के खिलाफ चार्जशीट पर प्रतिक्रिया

भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel Statement) ने कहा कि वन ग्राम के किसानों की धान खरीदी नहीं की जा रही है और धान खरीदी का रकबा जानबूझकर घटाने की कोशिश हो रही है। ऑनलाइन पोर्टल दो मिनट में बंद हो जा रहा है, जबकि ऑफलाइन सिस्टम में अपने लोगों की धान खरीदी के लिए सांठगांठ की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों किसानों से जबरन धान का समर्पण कराया जा रहा है, कई मामलों में तो बिना हस्ताक्षर के ही समर्पण दर्ज कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि सोसायटियों में जगह की भारी कमी है, राइस मिलरों से एग्रीमेंट नहीं हो पाया है और मिलर धान का उठाव नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीदी प्रभावित हो रही है। सरकार पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती, यही इस अव्यवस्था की असली वजह है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी में हर जगह से शिकायतें मिल रही हैं। एग्रीस्टेक में पंजीयन नहीं होने के कारण हजारों किसानों की लाखों हेक्टेयर जमीन कट गई है। वन ग्राम और पट्टाधारी किसानों का धान भी नहीं खरीदा जा रहा है। हजारों किसानों के धान का समर्पण कराया गया है, आरओ नहीं कटने के कारण धान का उठाव नहीं हो पा रहा है।

भूपेश बघेल ने मांग की कि किसानों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में धान खरीदी केंद्रों पर भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर केंद्र से कम से कम 500 कट्टा अतिरिक्त धान निकल सकता है, क्योंकि हर कट्टे में करीब एक किलो धान कम तौला जा रहा है। यही कम तौला गया धान केंद्रों में अतिरिक्त पड़ा हुआ है।

कांकेर धर्मांतरण मामला और बंद पर प्रतिक्रिया

कांकेर में धर्मांतरण मामले को लेकर कल हुए बंद और चेंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस जबरिया धर्मांतरण के पूरी तरह खिलाफ है, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्व समाज का बंद और चेंबर का समर्थन यूं ही नहीं है, इसके पीछे कुछ न कुछ कारण जरूर होंगे। सवाल यह है कि समाधान क्या है। सरकार को अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसी घटनाएं क्यों बढ़ गई हैं।

‘महतारी गौरव वर्ष’ पर सरकार को घेरा

अगले साल को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले पर भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार का महतारियों के साथ व्यवहार अपमानजनक है। महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को धोखा दिया जा रहा है। राशन कार्ड से महतारियों के नाम काटे जा रहे हैं और अब तक 30 लाख नाम हटाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना और रीपा बंद हो चुके हैं, बिहान की स्थिति भी खराब है और स्वसहायता समूह की महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं, बलात्कार और सामूहिक दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में सरकार किस बात का गौरव वर्ष मनाएगी।

झीरम मामले पर जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार

जेपी नड्डा द्वारा जांजगीर में झीरम मामले को लेकर दिए गए बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों से सांठगांठ भाजपा की रही है। एकात्म परिसर में नक्सली लेवी मांगने आते थे, क्या यह सब भूल गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि एनआईए को झीरम मामले की जांच ठीक से क्यों नहीं करने दी गई, यह नड्डा जी बताएं। भाजपा ने हमेशा झीरम की जांच को रोकने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि नक्सली भाजपा नेताओं से हफ्ता वसूली करने जाते थे। मोहला-मानपुर में जिस भाजपा नेता की हत्या हुई, उसकी पत्नी ने खुद रमन सिंह से कहा था कि अगर पैसा भेज दिया गया होता तो आज उनका पति जिंदा होता। उन्होंने दोहराया कि झीरम एक राजनीतिक और आपराधिक षड्यंत्र था, जिससे फायदा भाजपा को हुआ, जबकि कांग्रेस की पहली पंक्ति के नेता मारे गए।

चैतन्य बघेल के खिलाफ चार्जशीट पर प्रतिक्रिया

चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में पेश चार्जशीट के मसले पर भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel Statement) ने कहा कि छह सप्लीमेंट्री चार्जशीट में चैतन्य बघेल का नाम नहीं था, लेकिन अब अचानक सेंसेशन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे की व्हाट्सएप चैट और पप्पू बंसल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने सवाल किया कि पप्पू बंसल फरार है या गिरफ्तार, यह स्पष्ट नहीं है। चालान में उसके बयान को भी शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पहले भी सीडी कांड में उन्हें बदनाम किया गया था। 2020 से पहले की पारिवारिक संपत्ति को मामले में जोड़ा जा रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि एजेंसियां पहले यह तय कर लें कि आरोप कितने का है—कभी 200 करोड़, कभी 2100 करोड़ बताया जा रहा है। यह सब उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश है।

You Might Also Like

Chilphi Ghat Truck Overturn : एक रात में दो हादसे, कहीं मातम तो कहीं थमी गाड़ियां… छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अफरा-तफरी

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

Newsdesk Admin 23/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta AI Facebook
Meta AI Facebook : एक फोटो, ढेर सारा जादू – Facebook पर अब प्रोफाइल भी बोलेगी, हिलेगी, मुस्कुराएगी

सीजी भास्कर, 13 फरवरी। सोशल मीडिया पर पहचान…

Chilphi Ghat Truck Overturn
Chilphi Ghat Truck Overturn : एक रात में दो हादसे, कहीं मातम तो कहीं थमी गाड़ियां… छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अफरा-तफरी

सीजी भास्कर, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला…

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

सीजी भास्कर, 13 फरवरी | छत्तीसगढ़ में मौसम…

Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील

सीजी भास्कर, 13 फरवरी | छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

सीजी भास्कर, 13 फरवरी | छत्तीसगढ़ की राजधानी…

You Might Also Like

Chilphi Ghat Truck Overturn
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chilphi Ghat Truck Overturn : एक रात में दो हादसे, कहीं मातम तो कहीं थमी गाड़ियां… छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अफरा-तफरी

13/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

13/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील

13/02/2026
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?