CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: बोले – RSS के दबाव में नहीं मनाया आदिवासी दिवस, आदिवासी CM होने के बावजूद एक भी कार्यक्रम नहीं

भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: बोले – RSS के दबाव में नहीं मनाया आदिवासी दिवस, आदिवासी CM होने के बावजूद एक भी कार्यक्रम नहीं

By Newsdesk Admin 11/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अगस्त |

Contents
“RSS के आदेश पर रुकाए गए कार्यक्रम” – बघेलआदिवासियों के अधिकारों पर संकट“बिजली बिल सांय-सांय बढ़ रहा, किसान परेशान”कांग्रेस के समय था सार्वजनिक अवकाशगौठान योजना पर भी साधा निशानासांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा सम्मेलन

बिलासपुर/कोटा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भाजपा सरकार और RSS पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी बहुल राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य सरकार की ओर से एक भी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं किया गया।

“RSS के आदेश पर रुकाए गए कार्यक्रम” – बघेल

बघेल ने कहा, “सीएम विष्णुदेव साय ने आदिवासी दिवस मनाने के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था, लेकिन संघ कार्यालय से आदेश आ गया कि आदिवासी दिवस नहीं मनाना है। नतीजतन, सरकार ने कहीं भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।”

आदिवासियों के अधिकारों पर संकट

10 अगस्त को डीकेपी हाई स्कूल मैदान, कोटा में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में बघेल ने कहा, “आदिवासियों को मिले संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है। पेशा कानून का पालन नहीं हो रहा, वन अधिकार और पर्यावरण कानून की अनदेखी की जा रही है। आदिवासियों का रोजगार छीना जा रहा है और उनकी पहचान मिटाने की कोशिश की जा रही है।”

“बिजली बिल सांय-सांय बढ़ रहा, किसान परेशान”

पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में गरीब, किसान और आदिवासी सभी परेशान हैं। बिजली बिल लगातार बढ़ रहा है, खाद की कालाबाजारी हो रही है और भाजपा सरकार इस पर चुप है। बघेल के मुताबिक, “यह किसान-आदिवासियों की नहीं, व्यापारियों की सरकार है।”

कांग्रेस के समय था सार्वजनिक अवकाश

बघेल ने याद दिलाया कि 2019 में उनकी सरकार ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था और हर साल कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। लेकिन इस बार भाजपा सरकार ने न तो छुट्टी दी और न ही आयोजन किया।

गौठान योजना पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि 2 साल पहले जो गौठान योजना सुचारू रूप से चल रही थी, उसे बंद कर दिया गया और अब उसी को घटिया स्तर पर दोबारा शुरू किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा सम्मेलन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य और आदिवासी कला-संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। मौके पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम, विधायक दिलीप लहरिया, अकलतरा विधायक राघेंद्र सिंह समेत कांग्रेस पदाधिकारी और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You Might Also Like

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

Newsdesk Admin 11/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

Death Case Balodabazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

RTE Student Exploitation Case Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर…

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hawala Cash Seizure Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Rajpal Yadav Legal Case
Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडी…

Soumya Chaurasia Conditional Bail
Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

01/03/2026
छत्तीसगढ़

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

01/03/2026
Rajpal Yadav Legal Case
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?