CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब घोटाला केस: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज ED कोर्ट में पेशी, 16.70 करोड़ की बरामदगी पर कस्टडी बढ़ाने की तैयारी

शराब घोटाला केस: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज ED कोर्ट में पेशी, 16.70 करोड़ की बरामदगी पर कस्टडी बढ़ाने की तैयारी

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त

Contents
  • ED का दावा: 16.70 करोड़ रुपए मिले चैतन्य को
  • बघेल डेवलपर्स में फर्जी निवेश का खेल
  • 19 फ्लैट्स की खरीद-फरोख्त से हेराफेरी
  • ज्वेलर्स के जरिए 5 करोड़ की हेराफेरी
  • पैसा छिपाने के लिए फ्रंट कंपनियों का इस्तेमाल
  • क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला केस में नया मोड़ आने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। चैतन्य को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) फिर से उसकी कस्टोडियल रिमांड बढ़ाने की मांग करेगा।

ED का दावा: 16.70 करोड़ रुपए मिले चैतन्य को

ED ने आरोप लगाया है कि शराब घोटाले से निकले ब्लैक मनी का एक हिस्सा चैतन्य बघेल तक पहुंचा। जांच एजेंसी के मुताबिक, चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए घोटाले की रकम के रूप में मिले।

ED का कहना है कि इस पैसे को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। ब्लैक मनी को सफेद दिखाने के लिए फर्जी निवेश और नकली ट्रांजेक्शन दिखाए गए।

बघेल डेवलपर्स में फर्जी निवेश का खेल

ED की रिपोर्ट के अनुसार, चैतन्य के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में सीधे तौर पर घोटाले की रकम लगाई गई।

इस प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च 13-15 करोड़ था, जबकि रिकॉर्ड में सिर्फ 7.14 करोड़ रुपए दिखाया गया।
जब्त दस्तावेजों से यह भी सामने आया कि एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ रुपए कैश पेमेंट किया गया, जिसे आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं दिखाया गया।

19 फ्लैट्स की खरीद-फरोख्त से हेराफेरी

ED ने खुलासा किया कि कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन ने 19 फ्लैट खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपए बघेल डेवलपर्स को ट्रांसफर किए। फ्लैट्स ढिल्लन के कर्मचारियों के नाम पर खरीदे गए, लेकिन पैसे ढिल्लन ने खुद दिए।

यह पूरा ट्रांजेक्शन 19 अक्टूबर 2020 को एक ही दिन किया गया। ED का कहना है कि यह सौदा ब्लैक मनी को वैध बनाने की पूर्व-योजना थी।

ज्वेलर्स के जरिए 5 करोड़ की हेराफेरी

भिलाई के एक ज्वेलर्स का नाम भी इस केस में सामने आया है। ED का कहना है कि ज्वेलर्स ने चैतन्य बघेल को 5 करोड़ रुपए कैश दिए। बाद में वही ज्वेलर्स बघेल की कंपनी से सिर्फ 80 लाख रुपए के 6 प्लॉट खरीद लेता है।

ED का आरोप है कि यह पैसा शराब घोटाले से आया हुआ कैश था, जिसे बैंक ट्रांसफर के जरिए वैध दिखाया गया।

पैसा छिपाने के लिए फ्रंट कंपनियों का इस्तेमाल

ED का दावा है कि चैतन्य बघेल ने सीधे तौर पर पैसा न लेकर कई फ्रंट कंपनियों और तीसरे लोगों के जरिए लेन-देन किया, ताकि घोटाले की रकम का सीधा ट्रैक न मिल सके।

ढिल्लन सिटी मॉल और ढिल्लन ड्रिंक्स जैसी कंपनियों के जरिए पैसा घुमाकर अंत में बघेल डेवलपर्स तक पहुंचाया गया।

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ के इस बड़े शराब घोटाले की जांच ED और ACB कर रही है। FIR के मुताबिक, यह घोटाला 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।

ED की जांच में सामने आया कि घोटाले के दौरान तत्कालीन सरकार में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के MD एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर सहित कई लोगों ने सिंडिकेट बनाकर पैसे की हेराफेरी की।

कारोबारी से 4 लाख की लूट, 3 लड़कों ने मारपीट कर छीना बैग
Tribal Inheritance Law Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आदिवासी महिला को पैतृक संपत्ति में स्वतः अधिकार नहीं
Women Self Help Group : बिहान से बदली तस्वीर, महासमुंद की महिलाएं बना रहीं रोज़गार और पहचान
Mawa Model Success : माओवाद प्रभावित युवाओं ने पुलिस भर्ती में गढ़ी नई कहानी
Sambal Yojna : 27,523 श्रमिक परिवारों को आज मिलेगी 600 करोड़ की आर्थिक राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?